लाइव न्यूज़ :

अनोखा आविष्‍कारः 90 मील प्रति घंटा की रफ्तार  से चलने वाली सोफे वाली कार!, जानें आखिर क्या है कहानी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 3, 2023 20:12 IST

2007 में ‘सुपर सोफा’ ने फर्नीचरों की दौड़ में हिस्‍सा लिया और 92 मील प्रति घंटा की गति के साथ खिताब जीतकर विश्व के सबसे तेज गति फर्नीचर के रूप में अपना नाम इतिहास में दर्ज कराया. चालक थे 38 वर्षीय मारेक तुरोव्‍स्‍की.

Open in App
ठळक मुद्देयह कोई बहुत पुराना दौर नहीं है, सिर्फ डेढ़ दशक पहले की बात है. चलाने का अधिकार हासिल करने के लिए ईबे पर 1,376 ब्रिटिश पाउंड का भुगतान किया था. खर्च कार डीलर और मैकेनिक एडी चाइना की कंपनी सोफा डॉट कॉम ने उठाया था.

आज बेशक ड्राइवरले‍स कारों या फ्लाइंग कारों का दौर हो, लेकिन एक वक्‍त ऐसा भी रहा था, जब सोफे को कार के रूप में इस्‍तेमाल किया जाता था. वह भी 90 मील प्रति घंटा की रफ्तार  से चलने वाली कार.

और यह कोई बहुत पुराना दौर नहीं है, सिर्फ डेढ़ दशक पहले की बात है. 2007 में ‘सुपर सोफा’ ने फर्नीचरों की दौड़ में हिस्‍सा लिया और 92 मील प्रति घंटा की गति के साथ खिताब जीतकर विश्व के सबसे तेज गति फर्नीचर के रूप में अपना नाम इतिहास में दर्ज कराया. चालक थे 38 वर्षीय मारेक तुरोव्‍स्‍की.

उन्‍होंने इसे चलाने का अधिकार हासिल करने के लिए ईबे पर 1,376 ब्रिटिश पाउंड का भुगतान किया था. हालांकि उनका यह खर्च कार डीलर और मैकेनिक एडी चाइना की कंपनी सोफा डॉट कॉम ने उठाया था. दिलचस्‍प बात यह है कि तुरोव्‍स्‍की ने खुद एडी चाइना का ही नौ साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा.

जो एडी ने 1998 में अपनी ही बनाई लोफा (लिओपार्ड जैसा दिखने वाला सोफा) कार  को 87 मील की गति से दौड़ाकर बनाया था. लोफा में तीन लोग बैठ सकते थे और इसमें 1300 सीसी का इंजन था, जो पीछे की ओर लगाया गया था.

एडी चाइना से यह पूछने पर कि क्‍या ऐसा वाहन चलाना लीगल है, उनका जवाब होता था- ‘बिल्‍कुल, बशर्ते आपने सीट बेल्‍ट पहनी हो. जहां तक सुपर सोफा का सवाल है, रेस जीतने के बाद उसे ईबे पर ही नीलाम कर दिया गया. और बिक्री से मिलने वाली रकम को नवजात मौतों की रोकथाम के लिए किए जा रहे अध्‍ययन को दान कर दिया गया.  

टॅग्स :सोशल मीडियाब्रिटेन
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी