लाइव न्यूज़ :

बच्चे की बॉलिंग देखकर आप भी रह जाएंगे दंग, हर्ष गोयनका बोले- पॉल एडम्स की याद आ गई

By दीप्ती कुमारी | Updated: October 24, 2021 21:55 IST

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है , जिसमें एक बच्चा कमाल की बॉलिंग करता हुआ नजर आ रहा है । इस वीडियो को सोशल मीडिया पर लोग खूब पसंद कर रहे हैं ।

Open in App
ठळक मुद्देकश्मीर के छोटे से बच्चे ने की कमाल की बॉलिंगउसकी फिरकी देख हर्ष गोयनका भी हुए कायल बच्चे की स्पिन बॉलिंग कमाल की है

मुंबई : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक क्रिकेट अकादमी का वीडियो वायरल हो रहा है । इस वीडियो में एक छोटा सा बच्चा बॉलिंग करता दिखाई दे रहा है , जिसे देखकर हर कोई दंग रह गया है । लोगों का कहना है कि इस बच्चे को देखने के बाद उन्हें वेस्ट इंडीज के पूर्व गेंदबाज पॉल एडम्स की याद आ गई । यह टैलेंटेड बच्चा कश्मीर का बताया जा रहा है । इस बच्चे की बॉलिंग को देखने के बाद आप भी हैरान रह जाएंगे ।

उद्योगपति हर्ष गोयनका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं । उन्होंने ही इस टैलेंटेड बच्चे का वीडियो अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है । बिजनेसमैन गोयनका ने कैप्शन में लिखा है, कश्मीर से गेंदबाजी की नई संभावना । दिलचस्प बात यह है कि इस बच्चे का बॉलिंग एक्शन पॉल एडम्स  की तरह है । ये वीडियो किसी क्रिकेट अकादमी का लगता है । जहां कुछ बच्चे नेट प्रैक्टिस करते हुए नजर आते हैं । इसी दौरान एक बच्चा स्पिन बॉलिंग करता हुआ दिखता है ।

बच्चे का न सिर्फ बॉलिंग एक्शन कमाल का है, बल्कि इस छोटी सी उम्र में उसकी गेंद ने जितनी फिरकी ली, वो देखने लायक है ।  महज 10 सेकंड के इस वीडियो में बच्चा एक ही बार बॉल फेंकता हुआ दिखता है । इस दौरान वह अपनी कमाल की गेंदबाजी से बल्लेबाज को क्लीन बोल्ड कर देता है ।

इस वीडियो को सबसे पहले पत्रकार रिफत अब्दुल्ला ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया था । उन्होंने कैप्शन में लिखा है, वाऊ क्या बॉलिंग है । पत्रकार ने इसे बैस्टियन क्रिकेट अकादमी  का बताया है, जो कश्मीर में मौजूद है । इस वीडियो को देखने के बाद लोग लगातार इस पर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं । एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है, सचिन सर ने भी कभी इस कमाल के टैलेंटेड बच्चे का वीडियो शेयर किया था । वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा है, वास्तव में यह बच्चा काफी टैलेंटेड है । इस उम्र में जब यह ऐसा बॉलिंग कर रहा है तो आगे जाकर क्या जलवे बिखेरेगा । 

टॅग्स :वायरल वीडियोक्रिकेट
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो