लाइव न्यूज़ :

जन्मदिन पर रेस्त्रा में लड़के ने खाया ऐसा खाना कि बाहर निकलते ही हो गई मौत

By पल्लवी कुमारी | Updated: September 16, 2019 16:25 IST

साउथवार्क कोरोनर कोर्ट में कहा गया है कि कैरी ओवेन ने रेस्त्रां में जाते ही वहां के स्टाफ को बता दिया था कि उसे दूध से बनी चीजों से एलर्जी है फिर भी उसे छाछ से मेरीनेट किया गया खाना सर्व किया गया था।

Open in App
ठळक मुद्दे 22 अप्रैल 2017 कैरी ओवेन ब्रिटिश बर्गर चेन बायरोन में गया था। रेस्त्रां से बाहर निकलते ही कैरी ओवेन गिर गया था, जिसके बाद उसकी अस्पताल में मौत हो गई थी।

लंदन में एक 18 वर्षीय लड़के की उसके जन्मदिन के दिन ही मौत हो गई। वो भी रेस्त्रां से खाना खाकर बाहर निकलते हुये। लंदन के रहने वाले 18 साल के ओवेन कैरी अपना 18वां जन्म दिन मनाने के लिए ब्रिटिश बर्गर चेन बायरोन में गये थे। ये घटना 22 अप्रैल 2017 की है। कोर्ट में इस मामले में  पिछले शुक्रवार 13 सितंबर 2019 को सुनवाई हुई, तब ओवन कैरी के परिवार को उसके मौत के कारणों का पता चल पाया है। 

असल में 22 अप्रैल 2017 को ओवेन कैरी ब्रिटिश बर्गर चेन बायरोन में गया। वहां जाते ही उसने बताया कि उसे दूध से बचे चीजों से बहुत एलर्जी है। लेकिन रेस्त्रां वालों ने उसकी बातों को गंभीरता से नहीं लिया। खाने में ओवेन ने अपने लिए ग्रिल चिकन की रैसिपी ऑर्डर की।

इसके बावजूद रेस्‍त्रां ने जो बर्गर सर्व किया वो छाछ से मेरीनेट किया गया था। जैसे ही ओवेन कैसी ने बर्गर खाना शुरू किया तो आधे खाने के बाद ही उसे एलर्जी महसूस होने लगी। पेंट में ऐंठन और उसके होंठ कांपने लगे। जिसके बाद वह जैसे ही रेस्त्रां से बाहर निकला वह वहां गिर गया। जब उसे अस्पताल ले जाया गया तो डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

सीएनएन में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, साउथवार्क कोरोनर कोर्ट में कहा गया है कि ओवेन ने रेस्त्रां में जाते ही वहां के स्टाफ को बता दिया था कि उसे दूध से बनी चीजों से एलर्जी है। लेकिन ओवेन को इस बात का भरोसा दिलाया गया कि उसे जो भी खाना सर्व किया गया है वो पूरी तरह सुरक्षित है। ओवेन को इस बात का बिल्कुल कोई अंदाजा नहीं था उसके खाने को छाछ से मेरीनेट किया गया। 

ओवेन के परिवार के वकील क्‍लोडेग ब्रेडली ने सीएनएन को बताया कि इस जांच में सामने आया कि मैन्‍यु में एलर्जी से संबंधित जानकारी सबसे नीचे वाले हिस्‍से में बहुत ही छोटे फॉन्‍ट में प्रिंट थी। ये प्रिंट भी काली स्‍याही में रॉयल ब्‍लू पेज पर था, जिसे आसानी से पढ़ा नहीं जा सकता। 

ओवेन के परिवार के मुताबि, 'उसकी मौत और इस कानूनी जांच के बाद अब लंदन के रेस्‍त्रां को इस बात की जांत की जाएगी कि वह अपने यहां खाने में क्‍या एलर्जिक है, इसके बारे में पूरी डीटेल में लिखें।'

टॅग्स :इंग्लैंडवायरल कंटेंट
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटENG vs NZ: कौन हैं रेहान अहमद? टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपने डेब्यू मैच के पहले ओवर की पहली गेंद पर रचिन रवींद्र को किया आउट

क्रिकेटU19 World Cup 2026, Final: भारत ने छठवीं बार जीता U19 वर्ल्ड कप का खिताब, फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को 100 रनों से हराया

क्रिकेट14 साल की उम्र, 175 रनों की पारी और कई रिकॉर्ड, वैभव सूर्यवंशी का U19 फाइनल में महाविस्फोट

क्रिकेटUnder-19 World Cup 2026: इंग्लैंड ने डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को हराकर फाइनल में जगह बनाई

क्रिकेटU19 World Cup 2026: इंग्लैंड और अफगानिस्तान U19 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल के लिए किया क्वालीफाई

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी