लाइव न्यूज़ :

स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी को किया टारगेट तो अलका लाम्बा ने कहा- 'नौटंकी, बहुत ड्रामा हो गया', पढ़ें कांग्रेस नेता का ट्वीट

By पल्लवी कुमारी | Updated: December 13, 2019 15:39 IST

सांसद और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने झारखंड विधानसभा चुनावों के लिए आयोजित एक रैली के दौरान कहा था कि मोदी का 'मेक इन इंडिया' अब 'रेप इन इंडिया' बन गया है। जिसपर अब बीजेपी उनसे माफी की मांग कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्दे ईरानी ने यह भी कहा कि राहुल गांधी की मां सोनिया गांधी को समझाना चाहिए उनके बेटे को देश की महिला इस अपराध के लिए कभी माफ नहीं करेंगी।विवादों के बाद राहुल गांधी ने कहा है कि वह माफी नहीं मांगेंगे। उन्होंने कुछ भी गलत नहीं कहा है।

सांसद और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के 'रेप इन इंडिया' वाले बयान को लेकर विवाद छिड़ गया है। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेताओं ने राहुल गांधी के अपने बयान पर माफी मांगने की मांग की है। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा, 'राहुल गांधी का बयान शर्मनाक है, उन्हें सजा मिलनी चाहिए।' ईरानी ने यह भी कहा कि राहुल गांधी की मां सोनिया गांधी को समझाना चाहिए कि उनके बेटे को देश की महिला इस अपराध के लिए कभी माफ नहीं करेंगी। ईरानी के इस बयान पर कांग्रेस नेता अलका लाम्बा ने ट्वीट कर लिखा, ''बहुत हो गया आपका नौटंकी। आपके ड्रामे भी बहुत बढ़ गए हैं।''

अलका लाम्बा ने लिखा, ''क्या आपने कभी गुजरात में बैठी जसोदा बेन मोदी पर जुबान खोली है। हिम्मत नहीं है तुम लोगों की... दम नहीं है तुम लोगों में... सत्ता की दलाली करने आए हो, अपने बलात्कारी नेताओं को बचाने के अलावा किया क्या है?'' अलका लाम्बा ने इस ट्वीट के साथ स्मृति ईरानी के सोनिया गांधी पर दिए बयान को भी साझा किया है। '

स्मृति ईरानी ने यह भी कहा है कि इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि कोई नेता यह कह रहा है कि भारतीय महिलाओं के साथ रेप किया जाना चाहिए। क्या राहुल गांधी का देश की जनता के लिए यही संदेश है?

वहीं एक अन्य ट्वीट में अलका लाम्बा ने लिखा, यहाँ भी इनका "सास - बहू" का नाटक चालू है। संसद भी इनको थिएटर लगता है। 

राहुल गांधी ने कहा, नहीं मांगूंगा माफी विवादों के बाद राहुल गांधी ने कहा है कि वह माफी नहीं मांगेंगे। उन्होंने कुछ भी गलत नहीं कहा है। राहुल गांधी ने झारखंड विधानसभा चुनावों के लिए आयोजित एक रैली के दौरान कहा था कि मोदी का 'मेक इन इंडिया' अब 'रेप इन इंडिया' बन गया है।

राहुल ने कहा कि झारखंड से लेकर उत्तर प्रदेश तक देश में भी जहां भी देखो रेप हो रहे हैं, बीजेपी के एक विधायक भी एक महिला से रेप के आरोपी हैं, लेकिन पीएम मोदी चुप हैं।

देखें राहुल गांधी का 'रेप इन इंडिया' वाला बयान 

टॅग्स :अलका लांबास्मृति ईरानीराहुल गांधीसोनिया गाँधीरेपगैंगरेपट्विटरभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल