लाइव न्यूज़ :

अलका लाम्बा ने एंकर अंजना ओम कश्यप को लाइव टीवी शो में जमकर धोया, वायरल हुआ वीडियो

By पल्लवी कुमारी | Updated: December 4, 2019 09:28 IST

हैदराबाद महिला डॉक्टर गैंगरेप और हत्या मामला: 26 वर्षीय महिला डॉक्टर का शव पुलिस को गुरुवार (28 नवंबर) सुबह हैदराबाद-बेंगलुरु हाईवे के पास बरामद हुआ था। पुलिस ने जांच में पुष्टी की है कि महिला के साथ चार लोगों ने गैंगरेप कर हत्या की और शव को जला दिया।

Open in App
ठळक मुद्देइस पूरे मामले को लेकर ट्विटर पर हैशटैग #AlkaLamba ट्रेंड कर रहा है। लाइव टीवी के टेलीकास्ट होने के बाद एंंकर अंजना ओम कश्यप को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है।लाइव टीवी शो में डिबेट का मुद्दा था भारत में बढ़ते महिलाओं के प्रति अपराध।

दिल्ली की चांदनी चौक से विधायक और कांग्रेस की नेता अलका लाम्बा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अलका लाम्बा आजतक के लाइव टीवी शो में दिख रही हैं। लाइव टीवी शो में डिबेट का मुद्दा था भारत में बढ़ते महिलाओं के प्रति अपराध और हैदाराबाद की 26 वर्षीय महिला डॉक्टर गैंगरेप और हत्या का मामला। इसी मुद्दे पर बात करते हुए विधायक अलका लाम्बा ने  टीवी एंकर अंजना ओम कश्यप को चुप कराया दिया। अलका लाम्बा ने जिस बेबाकी के साथ अपनी बात रखी ट्विटर पर लोगों को वह काफी पसंद आ रहा है। इस पूरे मामले को लेकर ट्विटर पर हैशटैग #AlkaLamba ट्रेंड कर रहा है। इस ट्रेंड के साथ लोग अलका लाम्बा की वाहवाही कर रहे हैं। इस लाइव टीवी शो में निर्भया की मां भी पैनल गेस्ट में मौजूद थीं। लाइव टीवी शो का नाम था-हल्ला बोल।

अलका लाम्बा वीडियो में कहती हुई दिख रही हैं, ''एक मां हूं और बेटे की मां हूं। भगवान ना करे ऐसा हो लेकिन अगर मेरे बेटे ने किसी को आंख उठाकर भी देखा तो उसको सबसे पहले सजा मैं दूंगी, आपको बोलना नहीं पड़ेगा।''

लाइव टीवी शो में अलका लाम्बा ने जिस तरीके से अपनी बात रखते हुए एंकर अंजना ओम कश्यप को धोया है, ट्विटर पर उसे कई लोगों ने उस वीडियो किल्प को शेयर किया है। कई ट्विटर यूजर का कहना है कि आज तक किसी नेता ने 'आज तक' की अंजना ओम कश्यप को चुप नहीं करवाया लेकिन अलका लाम्बा ने ऐसा कर दिखाय है।

वही कुछ यूजर उनके वीडियो को शेयर कर शाबाश लिख रहे हैं।

लाइव टीवी शो में  एंकर अंजना ओम कश्यप इस बात की वकालत कर रही हैं कि रेप पीड़िता का नाम उजागर नहीं करना चाहिए। इसको लेकर भी अंजमा ट्रोल हो रही हैं, क्यों उन्होंने खुद अपने ट्वीट में हैदराबाद महिला डॉक्टर रेप पीड़िता का नाम लिया है।

देखें लोगों की प्रतिक्रिया 

हैदराबाद महिला डॉक्टर गैंगरेप और हत्या मामला

26 वर्षीय महिला डॉक्टर का शव पुलिस को गुरुवार (28 नवंबर) सुबह हैदराबाद-बेंगलुरु हाईवे के पास बरामद हुआ था। पुलिस ने जांच में पुष्टी की है कि महिला के साथ चार लोगों ने गैंगरेप कर हत्या की और शव को जला दिया। आरोपियों ने गैंगरेप करते वक्त महिला डॉक्टर पीड़िता के मुंह में उसकी का दुपट्टा ठूस कर मुंह बंद कर दिया था।

टॅग्स :अलका लांबावायरल कंटेंटवायरल वीडियोकांग्रेसदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटके अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील