लाइव न्यूज़ :

दोषी अक्षय की पुनर्विचार याचिका खारिज होते ही ट्रेंड हुआ #NirbhayaCase, जल्द से जल्द फांसी देने की उठी मांग, देखें प्रतिक्रिया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 18, 2019 15:54 IST

साल 2012 के 16 दिसंबर को एक चलती बस में 23 वर्षीय निर्भया (बदला हुआ नाम) के साथ सामूहिक गैंगरेप हुआ था और उसे बस से बाहर सड़क के किनारे फेंक दिया था। इस घटना की निर्ममता के बारे में जिसने भी पढ़ा-सुना उसके रोंगटे खड़े हो गए।

Open in App
ठळक मुद्देहैशटैग #NirbhayaCase के साथ लोग निर्भया की मां के बयान को भी बहुत शेयर कर रहे हैं। अक्षय कुमार सिंह ने 2017 के शीर्ष अदालत के सुनाए गए सजा-ए-मौत के फैसले को लेकर पुनर्विचार याचिका दायर की थी।

निर्भया गैंगरेप-हत्याकांड के चार दोषियों में से एक अक्षय कुमार सिंह की पुनर्विचार याचिका सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दी। सुप्रीम कोर्ट ने आज (18 दिसंबर) को पुनर्विचार याचिका पर सुनवाई करते हुए फैसला सुनाया। अक्षय कुमार सिंह ने 2017 के शीर्ष अदालत के सुनाए गए सजा-ए-मौत के फैसले को लेकर पुनर्विचार याचिका दायर की थी। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद ट्विटर पर #NirbhayaCase और #akshaykumarsingh ट्रेंड करने लगा। इन ट्रेंड के साथ अब चारों आरोपियों को जल्द से जल्द फांसी देने की मांग की जा रही है। 

हैशटैग #NirbhayaCase के साथ लोग निर्भया की मां के बयान को भी बहुत शेयर कर रहे हैं। निर्भया की मां ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर कहा है कि निर्भया की मां ने कहा, “मैं इससे बहुत खुश हूं। आरोपियों के लिए फांसी का फरमान जारी करने के संबंध में पटियाला हाउस अदालत में एक सुनवाई होनी है और हमें उम्मीद है कि वह फैसला हमारे पक्ष में जाएगा।” निर्भया के पिता ने कहा कि पटियाला हाउस अदालत से ‘डेथ वारंट’ जारी होने तक वह संतुष्ट नहीं होंगे । उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमारी बहुत दुखदायी यात्रा रही है। उच्चतम न्यायालय ने पुनर्विचार याचिका खारिज कर दी लेकिन पटियाला हाउस अदालत द्वारा डेथ वारंट जारी किए जाने तक हम खुश नहीं होंगे। समूचा देश आरोपियों के लिए फांसी चाहता है । ’’ 

देखें लोगों की प्रतिक्रिया 

वहीं कुछ यूजर आरोपियों के वकील की भी आलोचना कर रहे हैं। 

डेट वारंट याचिका खारिज 

सुप्रीम कोर्ट की ओर से अक्षय कुमार की पुनर्विचार याचिका खारिज किए जाने के बाद अब दिल्‍ली पटियाला हाउस कोर्ट में निर्भया की मां की अर्जी पर सुनवाई हुई। कोर्ट ने कहा कि जब तक दोषियों की दया याचिका राष्ट्रपति के पास से खारिज नहीं हो जाती है, तब तक डेथ वारंट जारी नहीं किया जा सकता है। इसके बाद अदालत ने सुनवाई को 7 जनवरी तक के लिए टाल दिया गया है। 

जानें निर्भया गैंगरेप-हत्याकांड के बारे में 

साल 2012 के 16 दिसंबर को एक चलती बस में 23 वर्षीय निर्भया (बदला हुआ नाम) के साथ सामूहिक गैंगरेप हुआ था। आरोपियों ने पीड़िता के साथ ना सिर्फ बलात्कार किया बल्कि उसे बेहद चोटें भी पहुंचाई थी। जिसकी वजह से निर्भया की मौत हो गई। इस घटना के विरोध में पूरे देश में उग्र व शान्तिपूर्ण प्रदर्शन हुए। इस केस में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। जिसमें से 11 मार्च 2013 को राम सिंह नामक मुख्य आरोपी ने सुबह तिहाड़ जेल में आत्महत्या कर ली थी। नाबालिग दोषी को सुधार गृह में तीन साल की सजा काटने के बाद 2015 में रिहा कर दिया गया । इसके अलावा बाकी चारों आरोपी अक्षय कुमार सिंह, विनय शर्मा, मुकेश और पवन गुप्ता चारों ही तिहाड़ जेल में बंद हैं। इन चारों आरोपियों को फांसी की सजा सुनाई गई है।

टॅग्स :निर्भया गैंगरेपदिल्लीसुप्रीम कोर्टट्विटरदिल्ली गैंगरेपरेपगैंगरेप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतदिल्ली बार काउंसिल चुनावः मतगणना पर रोक, प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत ने कहा- न्यायालय फैसला नहीं सुनाता, तब तक मतपत्रों की गिनती स्थगित

ज़रा हटके अधिक खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी