लाइव न्यूज़ :

अखिलेश यादव ने पत्नी डिंपल को दी जन्मदिन की बधाई, ट्विटरबाजों ने कहा-बधाई हो भाभीजी

By पल्लवी कुमारी | Updated: January 15, 2019 17:34 IST

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी मुखिया अखिलेश यादव की पत्नी और कन्नौज सीट सांसद डिंपल यादव का आज(15 जनवरी) को जन्मदिन है।

Open in App

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी मुखिया अखिलेश यादव की पत्नी और कन्नौज सीट सांसद डिंपल यादव का आज(15 जनवरी) को जन्मदिन है। अखिलेश यादव और डिंपल दोनों ने लव मैरिज शादी की है। सोशल मीडिया पर हमेशा ही ये कपल चर्चा में आ जाते हैं। जन्मदिन के मौके पर अखिलेश यादव ने पत्नी  डिंपल यादव को एक प्यारी सी तस्वीर शेयर कर बधाई दी है। 

तस्वीर में अखिलेश यादव किसी नदी के किनारे दूरबीन लेकर कुछ देख रहे हैं तो वहीं डिंपल यादव उनके साथ खड़ी हुई हैं। इस तस्वीर को शेयर कर अखिलेश यादव ने लिखा है- Happy Birthday Dimple.

इस तस्वीर को शेयर करते ही ये ट्विटर पर ट्रेंड में भी रहा। उनके इस पोस्ट पर ट्विटर यूजर्स ने भी कई कमेंट किए। एक यूजर ने लिखा, ''सांसद जी, को जन्मदिन की शुभकामनाएं डिंपल भाभी जिंदाबाद''।

वहीं, एक दूसरे यूजर ने लिखा, ''आधी आबादी की आवाज़, कन्नौज सांसद श्रीमती डिम्पल यादव जी को जन्मदिवस की असंख्य बधाई और शुभकामनाएं।''

हालांकि कुछ लोगों ने अखिलेश यादव को इस तस्वीर को लेकर ट्रोल भी किया। सपा-बसपा गठबंधन पर बोलते हुए एक यूजर ने लिका, क्या बात है अखिलेश जी, हाथी खोज रहे हैं क्या?

आप भी देखिए कुछ ट्वीटडिंपल यादव का जन्म 15 जनवरी 1978 को महाराष्ट्र के पुणे जिले में हुआ था। डिंपल के पिता एससी रावत आर्मी में कर्नल थे। डिंपल ने अपनी स्कूली शिक्षा पुणे, भटिंडा और अंडमान-निकोबार में की है। 12वीं पास करने के बाद  डिंपल ने लखनऊ विश्वविद्यालय से ह्यूमेनिटीज से ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई के दौरान ही डिंपल की मुलाकात अखिलेश यादव से हुई थी। जिसके बाद दोनों ने  24 नवंबर 1999  शादी की थी। अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री बनने के बाद डिंपल यादव सांसद बनीं थी। 

टॅग्स :अखिलेश यादवसमाजवादी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टदिसंबर 2022 से रेप, फरवरी 2025 में जबरन खिलाई गर्भनिरोधक गोलियां?, नर्स ने सपा सांसद जिया उर रहमान वर्क के बहनोई डॉ. जैद वारसी पर लगाए दुष्कर्म आरोप?

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो