लाइव न्यूज़ :

Agra Viral Video: शादीशुदा प्रेमिका से मिलने की चुकानी पड़ी कीमत, घरवालों ने बरसाए लाठी-डंडे; रहम की भीख मांगता दिखा प्रेमी

By अंजली चौहान | Updated: April 22, 2025 08:58 IST

Agra Viral Video: आगरा में एक विवाहित महिला ने अपने प्रेमी को पहचान से बचने के लिए एक ट्रंक के अंदर छिपा दिया, लेकिन उसके परिवार और गांव वालों ने उसे पकड़ लिया और लाठी-डंडों से उसकी पिटाई कर दी। घटना का वीडियो वायरल हो गया है।

Open in App

Agra Viral Video: विवाहित महिला या पुरुष के नाजायज संबंध न सिर्फ परिवार को तोड़ने हैं बल्कि समाज में भी असंतुलन ले आते ही। वर्तमान समय में यह स्थिति काफी अधिक गंभीर हो गई है क्योंकि खबरों की सुर्खियों में ऐसी खबरें आम हो गई है जहां महिला या पुरुष नाजायज संबंध में है। हालिया मामला आगरा से आया है जहां एक शादीशुदा महिला का अवैध संबंध का पता लगने के बाद हंगामा मच गया। इस घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

वायरल वीडियो में एक विवाहित महिला से मिलने गए एक व्यक्ति को उसके घर पर पकड़े जाने के बाद उसके परिवार के सदस्यों और ग्रामीणों ने बेरहमी से पीटा। रिपोर्ट के अनुसार, जब महिला के परिवार को कुछ असामान्य महसूस हुआ, तो वह घबरा गई और उसने अपने प्रेमी को घर में रखे एक ट्रंक के अंदर छिपा दिया। हालांकि, परिवार ने जल्द ही उसे खोज लिया, उसे बाहर निकाला और लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया। इस घटना ने स्थानीय निवासियों का ध्यान खींचा और मौके पर भीड़ जमा हो गई।

वीडियो में लोगों की भीड़ जमा नजर आ रही है वहीं, घरवाले महिला के प्रेमी को पीट रहे हैं। वहीं संदूक में बंद प्रेमी रहम की भीख मांग रहा है लेकिन कोई उस पर दया नहीं करता। 

वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कई यूजर्स ने इस पर मजेदार कमेंट्स भी किए तो कईयों ने ऐसी घटना की कड़ी निंदा की।

इस बीच, दोनों पक्षों में से किसी की तरफ से किसी तरह की कानूनी कार्रवाई की खबर सामने नहीं आई है। वीडियो कब का है इसकी पुष्टि नहीं हो सकी लेकिन वीडियो खूब वायरल हो रहा है।  

टॅग्स :वायरल वीडियोआगराउत्तर प्रदेश समाचारसोशल मीडियारिलेशनशिप
Open in App

संबंधित खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

ज़रा हटकेप्रेम-प्रसंग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ने की घटनाएं तेजी से बढ़ी?, बिहार मेंकई हाई-वोल्टेज ड्रामे, 10 दिन में 15 केस?