लाइव न्यूज़ :

Train Accident in Agra: बेटी को ट्रेन में छोड़ने गया था पिता, चलती ट्रेन से उतरने लगा, हुई मौत, वीडियो वायरल

By धीरज मिश्रा | Updated: November 5, 2023 18:26 IST

Agra train video viral: आगरा से एक ट्रेन से संबंधित वीडियो प्रकाश में आया है। इस वीडियो में चलती ट्रेन से उतरते हुए एक यात्री की मौत हो गई। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है। खबरों के अनुसार,जिस व्यक्ति की ट्रेन से उतरते हुए मौत हुई। उनकी पहचान शहर के मशहूर चिकित्सक डॉ लाखन सिंह के तौर पर हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देट्रेन से उतरते वक्त मशहूर चिकित्सक डॉ लाखन सिंह की हुई मौत बेटी को स्टेशन छोड़ने गए थे दो मिनट के लिए ट्रेन रुकी, जल्दबाजी में उतरने लगे और पटरी पर गिर गए

Agra train video viral: चलती ट्रेन को पकड़ने की और उससे उतरने की कोशिश न करे। क्योंकि यह आपके लिए घातक साबित हो सकता है। फिर भी लोग खतरे से खेलना नहीं छोड़ते हैं। जिसकी वजह से कई बार लोग ट्रेन की चपेट में आ जाते हैं और अपनी जान गंवा देते हैं। हालांकि, रेलवे स्टेशन पर भारतीय रेलवे के द्वारा यात्रियों को आगाह किया जाता है कि यात्री चलती ट्रेन में न चढ़े और न ही उतरने की कोशिश करे। लेकिन रेलवे के लगातार समझाने के बाद भी यात्री उनकी बात को नहीं समझ रहे हैं।

दरअसल, आगरा से एक ट्रेन से संबंधित वीडियो प्रकाश में आया है। इस वीडियो में चलती ट्रेन से उतरते हुए एक यात्री की मौत हो गई। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है। खबरों के अनुसार,जिस व्यक्ति की ट्रेन से उतरते हुए मौत हुई। उनकी पहचान शहर के मशहूर चिकित्सक डॉ लाखन सिंह के तौर पर हुई है।

बेटी को छोड़ने गए थे डॉ. लाखन

डॉ. लाखन सिंह अपनी बेटी को मंडी रेलवे स्टेशन छोड़ने के लिए गए थे। बेटी को ट्रेन में बिठाकर वह ट्रेन से उतरने वाले थे। लेकिन, उन्हें ध्यान नहीं रहा कि ट्रेन खुल चुकी है। धीरे-धीरे ट्रेन ने रफ्तार पकड़ ली। लाखन सिंह चलती ट्रेन से उतरने लगे। जैसे ही उन्होंने नीचे उतरने के लिए पैर बाहर निकाला। वह अपना संतुलन नहीं बना सके। वीडियो में देखने को मिलता है कि वह गिरते हैं और ट्रेन के साथ घसीटते हुए सीधे रेल पटरी पर गिर जाते हैं। बताया जा रहा है कि इसके बाद उनके शरीर के दो टुकड़े हो जाते हैं। लाखन सिंह लेप्रोस्कोपिक सर्जन थे।

दो मिनट के लिए रुकी थी ट्रेन

मंडी रेलवे स्टेशन पर महाकौशल एक्सप्रेस का ठहराव सिर्फ दो मिनट का था। जब लाखन सिंह अपनी बेटी को छोड़ने के लिए ट्रेन में गए तो उन्हें आभास नहीं रहा कि ट्रेन खुल चुकी है। जल्दबाजी में ट्रेन से उतरने के दौरान हादसा हो गया।

टॅग्स :आगरारेल हादसाउत्तर प्रदेशवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

भारतयूपी पंचायत चुनाव का इंतजार कर रहे करोड़ों को तोहफा, 12 प्रस्ताव को मंजूरी

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

ज़रा हटकेप्रेम-प्रसंग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ने की घटनाएं तेजी से बढ़ी?, बिहार मेंकई हाई-वोल्टेज ड्रामे, 10 दिन में 15 केस?