लाइव न्यूज़ :

आगराः घर में चोरी करने के लिए घुसे चोर ने लोगों के शोर मचाने पर डरकर घर के अंदर ही फांसी लगाकर दी जान, दरवाजा पीटने के बाद पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 11, 2023 16:53 IST

पुलिस ने बताया कि यहां रहने वाले राजू का परिवार रात में सो रहा था, लेकिन भोर में चोर की आहट से परिवार के लोग जग गए और शोर मचाना शुरू कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देमामला बाह तहसील के बिजकौली गांव का है। कमरे में फंसा चोर निकलने का रास्ता खोज रहा था कि वहां पुलिस पहुंच गयी। चोर ने कमरे में फांसी का फंदा लगाकर कथित तौर पर जान दे दी।

आगराः उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में तड़के एक घर में चोरी करने के लिए घुसे चोर ने लोगों के शोर मचाने पर डरकर घर के अंदर ही कथित तौर पर फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। यह मामला बाह तहसील के बिजकौली गांव का है। पुलिस ने बताया कि यहां रहने वाले राजू का परिवार रात में सो रहा था, लेकिन भोर में चोर की आहट से परिवार के लोग जग गए और शोर मचाना शुरू कर दिया।

शोर के कारण घर के एक कमरे में फंसा चोर निकलने का रास्ता खोज रहा था कि वहां पुलिस पहुंच गयी। पुलिसकर्मी दरवाजा पीटने लगे, तो चोर ने कमरे में फांसी का फंदा लगाकर कथित तौर पर जान दे दी। काफी देर तक दरवाजा पीटने के बाद पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो देखा कि चोर फंदे से लटका है।

आनन-फानन में चोर को फंदे से उतारकर उसे अस्पताल भेजा गया, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस चौकी प्रभारी ने बताया कि सीएचसी पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि युवक कौन था और कहां का रहने वाला था, इसकी जांच की जा रही है। अभी मृतक की शिनाख्त नहीं हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।

टॅग्स :आगराPoliceकेसउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी