लाइव न्यूज़ :

आगराः कैंट रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ जवान ने बचाई दो यात्री की जान, ट्रेन में चढ़ने की जल्दबाजी, नीचे गिरे, देखें वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 6, 2021 21:25 IST

आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर तैनात आरपीएफ निरीक्षक सुरेंद्र चौधरी के मुताबिक यात्रियों की जान बचाने वाले कांस्टेबल यादवेंद्र सिंह को सम्मानित करने का प्रस्ताव मुख्यालय भेजा जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देघटना स्टेशन के सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गयी। जल्दबाजी की वजह से दोनों यात्रियों का संतुलन बिगड़ता है।एक यात्री बोगी के पायदान के पास फंसकर घिसटने लगता है।

आगराःआगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर शनिवार को ट्रेन में सवार होने के दौरान दो यात्री असंतुलित होकर गिर गए। लेकिन वहां पर तैनात एक आरपीएफ जवान ने बाहादुरी का प्रदर्शन करते हुए दोनों यात्रियों को बचा लिया।

 

आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर तैनात आरपीएफ निरीक्षक सुरेंद्र चौधरी के मुताबिक यात्रियों की जान बचाने वाले कांस्टेबल यादवेंद्र सिंह को सम्मानित करने का प्रस्ताव मुख्यालय भेजा जाएगा। यह घटना स्टेशन के सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गयी।

वीडियो में देखा जा सकता है कि प्लेटफॉर्म नम्बर दो पर उज्जैनी एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 04309) प्लेटफॉर्म पर पहुंची और दो यात्री ट्रेन से नीचे उतरे और जब ट्रेन चलने लगी तो दोनों यात्री बोगी में चढऩे के लिए दौड़े। वीडियो में नजर आ रहा है, इसी बीच, एक नीली शर्ट पहना यात्री पीछे से आ जाता है।

उसकी जल्दबाजी की वजह से दोनों यात्रियों का संतुलन बिगड़ता है और एक यात्री बोगी के पायदान के पास फंसकर घिसटने लगता है जबकि दूसरा यात्री ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच खाली जगह में फंस जाता है। प्लेटफार्म पर मौजूद यादवेंद्र सिंह दौड़ते हुए वहां पहुंचते हैं और यात्री को खींचकर बाहर निकाल लेते हैं।

इस दौरान दूसरा यात्री ट्रेन के साथ घिसटता हुआ आगे चला जाता है, लेकिन कांस्टेबल ने फूर्ति दिखाई और दूसरे यात्री को दौड़ते हुए बचा लिया। बाद में दोनों यात्रियों को उसी ट्रेन से उनके गंतव्यों के लिए रवाना कर दिया गया। 

टॅग्स :आगराभारतीय रेलरेलवे प्रोटेक्शन फ़ोर्सउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो