लाइव न्यूज़ :

यूपी में सरकारी अस्पताल में महिलाओं की नसबंदी कर जमीन पर लिटाया, वीडियो वायरल, जानें पूरा मामला 

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 29, 2019 17:11 IST

मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में भी ग्यारसपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में 13 महिलाओं को नसबंदी का ऑपरेशन करने के बाद कथित तौर पर जमीन पर लिटाया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देचीफ मेडिकल ऑफिसर ने इस बात का आश्वासन दिया है कि वह आगे से सुनिश्चित करेंगे कि ऐसी लापरवाही दोबार ना हो।महिलाओं का ऑपरेशन तो सही तरीके से हो गया है लेकिन उनको बाद बेड नहीं दिया गया। 

उत्तर प्रदेश के बांदा में स्वास्थय विभाग की बड़ी लापरवाही देखने को मिली है। यहां कुछ महिलाओं की नसबंदी करने के बाद जमीन पर लेटाया गया था। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। मंगलवार 26 नवंबर को बांदा एक सरकारी अस्पताल में नसबंदी कैंप लगाया था। इस कैंप में नसबंदी करवाने के लिए 16 महिलाओं ने रजिस्टर करवाया था। महिलाओं का ऑपरेशन तो सही तरीके से हो गया है लेकिन उनको बाद बेड नहीं दिया गया। 

ऑपरेशन करा चुकी महिलाओं को आराम करने के लिए जमीन पर लिटा दिया गया। जीमन पर एक लाइन से लाल रंग के चादर ओढ़े महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर किसी ने बनाकर पोस्ट कर दिया। इसकी तस्वीरें न्यूज एजेंसी एएनआई ने भी शेयर की है। 

वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए चीफ मेडिकल ऑफिसर ने कहा, 'यह मामला हमारे संज्ञान में लाया गया है कि मंगलवार को यहां एक नसबंदी कैंप लगाया गया था जिसमें 16 केस रजिस्टर किए गए थे। बेड अस्पताल में उस वक्त खाली नहीं थे इसलिए कुछ महिलाओं को नीचे लिटा दिया गया था। लेकिन इंजेक्शन देने के बाद उनको फिर बेड पर लिटा दिया गया था।'

चीफ मेडिकल ऑफिसर ने इस बात का आश्वासन दिया है कि वह आगे से सुनिश्चित करेंगे कि ऐसी लापरवाही दोबार ना हो। हालांकि उन्होंने इस बात का भी भरोसा दिलाया है कि मामले की कार्रवाई की जाएगी। 

मध्य प्रदेश में भी नसबंदी करके 13 महिलाओं को जमीन पर लिटाया गया था 

 मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के ग्यारसपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में 13 महिलाओं को नसबंदी का ऑपरेशन करने के बाद कथित तौर पर जमीन पर लिटाने के मामले में जांच के आदेश दिये गये हैं। विदिशा जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. के.एस. अहिरवार ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बुधवार को बताया, ‘‘जैसे ही मुझे 25 नवंबर को लगाये गये हेल्थ कैंप के दौरान ग्यारसपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में आपरेशन कराने वाली महिलाओं को फर्श पर लिटाने का पता चला, मैंने इसके बारे में जांच के आदेश दिये।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं स्वयं इस स्वास्थ्य केन्द्र में गया और जानकारी जुटाई।’’ अहिरवार ने बताया, ‘‘41 महिलाओं की नसबंदी हुई थी। इनमें से 28 को पलंग पर लिटाया गया था। बाकी 13 महिलाओं को जमीन पर बिस्तर उपलब्ध कराकर लिटाया गया।’’ 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'