लाइव न्यूज़ :

द कश्मीर फाइल्स देखने के बाद महिला ने खून से बनाया पोस्टर, कहा- दिल दिमाग पर पड़ा गहरा असर, फिल्ममेकर ने साझा की तस्वीर

By अनिल शर्मा | Updated: March 24, 2022 16:46 IST

विवेक रंजन ने पहले पोस्ट को साझा करते हुए महिला की काफी तारीफ की और लोगों से उसके नंबर और पते मांगे लेकिन कई यूजर्स की आपत्ति के बाद उन्हें अपील करनी पड़ी कि ऐसा बिल्कुल ना करें।

Open in App
ठळक मुद्देमहिला ने द कश्मीर फाइल्स देखने के बाद अपने खून से फिल्म का पोस्टर बना दियापोस्टर बनाने वाली महिला मंजू विदिशा की रहनेवाली और पेशे से एक आर्टिस्ट है मंजू ने कहा है कि फिल्म देखने के बाद उसके दिल दिमाग के तार खींच गए

मुंबईः विवेक रंजन अग्निहोत्री के निर्देशन में बनी फिल्म द कश्मीर फाइल्स खासे चर्चा में है। लोग इस फिल्म को सिनेमाघरों में बढ़-चढ़कर देखने जा रहे हैं और देख चुके लोग अन्य लोगों से देखने की अपील भी कर रहे हैं। इस बीच एक महिला प्रशंसक ने द कश्मीर फाइल्स देखने के बाद अपने खून से फिल्म का पोस्टर बना दिया है जिसे फिल्म के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने ट्विटर पर साझा किया है।

विवेक रंजन ने पहले इसे साझा करते हुए महिला की काफी तारीफ की और लोगों से उस तक पहुंच हो इसके लिए उसके नंबर और पता मांगा। हालांकि कई यूजर्स के इस पोस्टर पर आपत्ति के बाद विवेक को एक और ट्वीट करना पड़ा और लोगों से अपील करनी पड़ी कि ऐसा वे कत्तई ना करें। यह बिल्कुल भी ठीक नहीं है।

साझा किए गए पोस्ट में चार तस्वीरें हैं। पहली तस्वीर में एक अखबार के खबर की कटिंग है, दूसरे में खून से बनाए पोस्टर की तस्वीर है। तीसरी तस्वीर में महिला अपने खून से पोस्टर बनाते दिख रही है। वही चौथी तस्वीर अस्पताल की है जहां उसकी जांच की जा रही है। विवेक रंजन ने महिला की पोस्ट को साझा करते हुए लोगों से अपील की कि वे ऐसा बिल्कुल ना करें। 

फिल्ममेकर ने लिखा- हालांकि मैं भावनाओं की सराहना करता हूं लेकिन मैं लोगों से बहुत गंभीरता से अनुरोध करता हूं कि ऐसा कुछ भी करने की कोशिश न करें। ये बिल्कुल भी अच्छा नहीं है।

अखबार की कटिंग के मुताबिक पोस्टर बनाने वाली महिला विदिशा की रहने वाली है जिसका नाम मंजू है। मंजू पेशे से एक आर्टिस्ट है और फाइन आर्ट इंस्टीट्यूट चलाती है। उसने कहा है कि द कश्मीर फाइल्स देखने के बाद उसके दिल दिमाग के तार खींच गए।

 

 

टॅग्स :द कश्मीर फाइल्सVivek Ranjan Agnihotriहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो