लाइव न्यूज़ :

साक्षी मिश्रा के बाद अब इस लड़की ने वीडियो किया शेयर, लव मैरिज कर पिता से बताया जान को खतरा

By स्वाति सिंह | Updated: July 14, 2019 14:51 IST

इससे पहले उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से भारतीय जनता पार्टी विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल की बेटी ने अपने पिता से ही जान को खतरा बताया

Open in App
ठळक मुद्देसाक्षी मिश्रा की शादी के बाद अब अमरोहा की एक लड़की का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में वह लड़की कह रही है कि उसके घरवाले जबरदस्ती उसकी शादी करवा रहे हैं।

उत्तर प्रदेश के बरेली से साक्षी मिश्रा की शादी के बाद अब अमरोहा की एक लड़की का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में वह लड़की कह रही है कि उसके घरवाले जबरदस्ती उसकी शादी करवा रहे हैं। वह कह रही है-मेरा नाम अनमिका है, मेरे घरवाले जबरदस्ती किसी और से शादी करवा रहे हैं, जबकि मैनें मगन सिंह ने शादी कर ली है।'

लड़की ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड किया है। जिसमें उसने बताया कि उसने गैर-बिरादरी के युवक से शादी की है। जिससे उसे और उसके पति की जान को खतरा है। उसने पुलिस से मदद मांगी है।

उधर, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लड़की के पिता ने अपहरण और लूटपाट करने का आरोप लगाया है। उन्होंने पुलिस थाने जाकर हंगामा किया। उन्होंने बेटी को जल्दी बरामद नहीं किए जाने पर वह आत्मदाह की धमकी दी। इसके साथ ही यह भी कहा है कि अगर वे किसी कारणवश आत्मदाह करने में सफल नहीं होंगे तो वे धर्म परिवर्तन कर लेंगे।

बता दें कि इससे पहले उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से भारतीय जनता पार्टी विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल की बेटी ने अपने पिता से ही जान को खतरा बताया। राजेश मिश्रा की बेटी साक्षी ने वीडियो शेयर कर बताया कि उसने एक दलित युवक से प्रेम विवाह किया इसलिए उसके पिता उसे परेशान कर रहे हैं। 

साक्षी के दो वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहे हैं। पहले वीडियो में साक्षी अपने पति अजितेश कुमार साथ हैं। जिसमें वह बता रही हैं कि उन्‍होंने अपनी मर्जी से शादी की है, जिसके बाद परिवार के लोग उसके पीछे पड़े हैं। साक्षी ने कहा कि अगर हम उनके हाथ आ गए तो हमें पक्का मार दिया जाएगा।  उधर, विधायक राजेश मिश्रा का कहना था कि मेरी बेटी बालिग है और उसे अपना फैसला लेने का अधिकार है। उसे परिवार के किसी भी सदस्य या मुझसे जुड़े किसी भी व्यक्ति द्वारा धमकी नहीं दी गई है। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'