लाइव न्यूज़ :

चोरी के बाद खुश होकर चोर ने कुछ यूं किया कैमरे के सामने डांस, मामला हुआ सीसीटीवी कैमरे में कैद, देखें वायरल वीडियो

By आजाद खान | Updated: April 20, 2022 09:26 IST

बताया जा रहा है कि चोरी करने के बाद चोर इतना खुश हो गया कि वह सीसीटीवी कैमरे के सामने ही डांस करने लगा था।

Open in App
ठळक मुद्देचंदौली में चोरी करने के बाद चोर को डांस करते हुए देखा गया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर अब वायरल हो रहा है। शिकायत के बाद मामले की जांच में पुलिस लग गई है।

लखनऊ:उत्तर प्रदेश के चंदौली का एक चोरी वाला वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वायरल इस वीडियो में यह देखा जा रहा है कि कैसे एक चोर चोरी करने के बाद नाच रहा है। चोर के यह हरकत दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया था। दरअसल, चंदौली की बाजार में एक चोरी हुई थी जिसमें चोर को डांस करते हुए देखा गया है। चोर के इस अंदाज को देख लोग दंग हो गए है और इसे जमकर शेयर भी कर रहे हैं। यह चोरी चंदौली बाजार के एक हार्डवेयर दुकान में हुई है जिसका मालिक अंशु सिंह नामक एक व्यक्ति है। 

क्या है पूरा मामला

वायरल इस वीडियो के मुताबिक, यह घटना 16 अप्रैल के उस वक्त का है जहां बाजार में चहलपहल रहती है। बताया जा रहा है कि चोर को दुकान में घुसने में कोई दिक्कत नहीं हुई थी और वह काफी आसानी से घुसकर चोरी को अंजाम दिया है। दुकान में घुसने के बाद चोर ने पहले कैश पर हाथ साफ किया। इसके बाद उसकी नजर दुकान में लगे कैमरे पर पड़ी और वह इसे देख जरा भी घबड़ाया नहीं था। वीडियो में यह भी देखा गया है कि कैसे कैमरे को देख चोर अपनी खुशी को इजहार करता है और वह डांस करने लगता है। यह वीडियो चोरी के लिए नहीं बल्कि चोर के इस तरीके से डांस करने से यह वीडियो वायरल हो रहा है। लोग इसे खूब शेयर भी कर रहे हैं। 

पुलिस ने किया मामला दर्ज

आपको बता दें कि इस घटना के बारे में जानकारी तब मिली जब दूसरे दिन दुकान का मालिक अपनी दुकान खोलने के लिए गया था। जब अंशू अपनी दुकान को खोलने के लिए वहां पहुंचा तो उसने ताला टुटा हुआ देखा है। अंशू के दुकान से कैश भी गायब थे। घटना की जानकारी लेने के लिए जब अंशू ने सीसीटीवी फुटेज निकाला तो उसे पता चला की उसकी दुकान में चोरी हुई है। इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को देकर मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस अब आरोपी चोर के तलाश में लग गई है। 

टॅग्स :अजब गजबवायरल वीडियोउत्तर प्रदेशचंदौली
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'