लाइव न्यूज़ :

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के कुछ मिनटों बाद ही संजय राउत ने किया ट्वीट, 'सत्यमेव जयते, सत्य परेशान हो सकता है, पराजित नहीं'

By पल्लवी कुमारी | Updated: November 26, 2019 11:20 IST

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को सुनवाई करते हुए महाराष्ट्र के राज्यपाल को निर्देश दिया कि वह 27 नवंबर को राज्य विधानसभा में शक्ति परीक्षण सुनिश्चित करें।

Open in App
ठळक मुद्देबीजेपी ने दावा किया है कि देवेंद्र फड़नवीस के पास 170 विधायकों का समर्थन है। 288 सदस्यीय सदन में बहुमत के लिए 145 विधायकों की जरूरत है।

महाराष्ट्र में सरकार बनाने के पावर गेम का सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद कल (27 नवंबर) को अंत होता दिख रहा है। सुप्रीम कोर्ट ने हम महाराष्ट्र के राज्यपाल को निर्देश दिया है कि  वह 27 नवंबर को विश्वास मत सुनिश्चित करवाने के लिए तैयारी करें और महाराष्ट्र विधानसभा के सभी निर्वाचित सदस्य 27 नवंबर को शपथ लेंगे। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के कुछ मिनटों बाद ही शिवसेना नेता और प्रवक्ता संजय राउत ने ट्वीट कर कहा है, ''सत्यमेव जयते''

इसके बाद उन्होंने एक और ट्वीट किया। जिसमें उन्होंने लिखा है- सत्य परेशान हो सकता है..पराजित नहीं हो सकता...जय हिंद!!

संजय राउत के ट्वीट करते ही उनका पोस्ट चर्चा में आ गया है। लोग उनके पोस्ट में हजार प्रतिकिया भी दे चुके हैं।

ट्वीट करने के कुछ मिनटों में ही संजय राउत के पोस्ट पर हजारों लोगों ने लाइक किया। हालांकि कमेंट कर लोग उन्हें चैलेंज ही कर रहे हैं कि कल विधानसभा में मिलने के बाद ही बात होगी। 

वहीं एक यूजर ने लिखा है, महाराष्ट्र में भाजपा ने कांग्रेस को लटका  दिया है,  शिवसेना को झटका दिया है, और राष्ट्रवादी कांग्रेस  को अटका दिया है।

वहीं एक यूजर ने लिखा कि वोट तो आपने पीएम मोदी के नाम से ही मांगा है और ये सच है। 

बता दें कि शनिवार (23 नवंबर) को देवेंद्र फड़नवीस ने मुख्यमंत्री और अजित पवार ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। जबकि शिवसेना ने दावा किया कि शिवसेना-राकांपा- कांग्रेस गठबंधन के पास 165 विधायकों का समर्थन है और वह आसानी से विधानसभा में बहुमत साबित कर देगा। बीजेपी ने दावा किया है कि फड़नवीस के पास 170 विधायकों का समर्थन है। 288 सदस्यीय सदन में बहुमत के लिए 145 विधायकों की जरूरत है।

सुप्रीम कोर्ट का फैसला, 27 नवंबर को होगा बहुमत परीक्षण

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को सुनवाई करते हुए महाराष्ट्र के राज्यपाल को निर्देश दिया कि वह 27 नवंबर को राज्य विधानसभा में शक्ति परीक्षण सुनिश्चित करें। अब महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस को बुधवार को विधानसभा में बहुमत साबित करना होगा। सुप्रीम कोर्ट ने राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को निर्देश दिया कि वह यह भी सुनिश्चित करें कि सदन के सभी निर्वाचित सदस्य बुधवार को ही शपथ ग्रहण करें।

कोर्ट ने कहा कि समूची प्रक्रिया पांच बजे तक पूरी हो जानी चाहिए। न्यायमूर्ति एन वी रमण, न्यायमूर्ति अशोक भूषण और न्यायमूर्ति संजीव खन्ना की पीठ ने कहा कि महाराष्ट्र विधानसभा में शक्ति परीक्षण के दौरान गुप्त मतदान नहीं हो और विधानसभा की पूरी कार्यवाही का सीधा प्रसारण किया जाए। राज्यपाल राज्य विधानसभा के अस्थायी अध्यक्ष को भी नियुक्त करेंगे जो नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलवाएंगे। 

टॅग्स :संजय राउतमहाराणा प्रताप जयंतीसुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

ज़रा हटके अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए