लाइव न्यूज़ :

कोका-कोला मालिक को शिकंजी बेचने वाला बताकर सोशल मीडिया में घिरे राहुल गांधी

By स्वाति सिंह | Updated: June 12, 2018 14:50 IST

सोशल मीडिया पर हैशटैग अकोडिंग टू राहुल गांधी के साथ लोग तरह तरह के फोटो और वीडियो शेयर कर रहे हैं। 

Open in App

नई दिल्ली, 12 जून:  कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक सम्मेलन के दौरान अपने बयान को लेकर एक बार फिर ट्रोल हो गए। दरअसल, उन्होंने सोमवार को बताया कि कोका-कोला के मालिक पहले शिकंजी बेचा करते थे। वहीं मॅक्डोनॉल्ड के संस्थापक को उन्होंने 'ढाबे वाला' करार दिया। राहुल गांधी के इस बयान को लेकर उनका जमकर मजाक उड़ाया जा रहा है। सोशल मीडिया पर हैशटैग अकोडिंग टू राहुल गांधी के साथ लोग तरह तरह के फोटो और वीडियो शेयर कर रहे हैं। 

आइए देखते है कुछ मजेदार सोशल मीडिया रिएक्शन-

जानें कब शुरू हुई कोका कोला कंपनीकोका कोला कंपनी की वेबसाइट के मुताबिक अटलांटा में 8 मई 1886 को  एक फार्मासिस्ट डॉ. जॉन पेम्बर्टन ने  इस पेय पदार्थ की शुरुआत की थी। उस समय इसकी शुरुआत एक खास सीरप के रूप में की गई थी, जिसमें कार्बोनेटेड वाटर मिला होता था। इसका स्वाद थोड़ा अलग था तो धीमें धीमें इसकी लोकप्रियता बढ़ने लगी। पहले लोग इसे सोडा फाउंटेन ड्रिंक के तौर पर लेते थे। दरअसल यह एक ऐसा सिरप था, जिसमें एल्कोहल नहीं था। जैकब फार्मेसी में टेस्टिंग के बाद इस पेय पदार्थ को मंजूरी मिली। कुछ समय बाद डॉ. पेम्बर्टन के साथी फ्रैंक एम रॉबिन्सन ने इस कंपनी को कोका कोला नाम दिया। 

शुरू के दिनों नें लोग इसके बारे में ज्यादा जानते नहीं थे इस कारण से इसके विज्ञापन भी अटलांटा जर्नल में प्रकाशित किए गए। इसके शुरुआती दिनों में महज 9 ड्रिंक की हर रोज इसकी बिक पाती थीं। लेकिन धीमें धीमें इसका स्वाद लोगों तक पहुंचा और आज दुनिया भर में  यह 1.9 बिलियन ड्रिंक बेचती है। कोका-कोला शुरू होने के तीन साल के अंदर अटलांटा के कारोबारी असा ग्रिग्स सैंडलर की नजर पड़ी तो उन्होंने इसके चमकीले भविष्य का अनुमान लगा लिया। फिर उन्होंने 2,300 डॉलर में कोका कोला बिजनेस के अधिकार हासिल कर लिए। कंपनी का मालिक बनने के बाद सैंडलर ने एक बिजनेस मॉडल स्थापित किया, जिससे कोका-कोला एक ब्रांड बन गया।

टॅग्स :राहुल गाँधीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो