लाइव न्यूज़ :

'हम शराब पीकर अपनी किडनी फेल कर रहे हैं देश के लिए', वायरल वीडियो को IPS ऑफिसर ने शेयर कर लिखा- सभी पात्र-घटनाएं असली हैं

By पल्लवी कुमारी | Updated: May 6, 2020 08:51 IST

देश में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए केंद्र सरकार द्वारा 17 मई तक के लिए लॉकडाउन 3.0 की घोषणा की है। इसी के साथ चार मई से देश के ज्यादातर राज्यों ने शराब की ब्रिकी पर छूट दे दी है।

Open in App
ठळक मुद्देदेश में कोरोना वायरस संक्रमण से 1,583 मौत हो हुई है और 46,711 लोग संक्रिमत हैं। कोरोना से देश में 13,160 मरीज ठीक हो गए हैं। देश में 31,967 मरीज एक्टिव हैं, जिनका अभी इलाज चल रहा है।

नई दिल्ली: लॉकडाउन के तीसरे चरण में चार मई से देश के ज्यादातर राज्यों में शराब की बिक्री की छूट दी गई है। लॉकडाउन 3.0 के दौरान शुरू हुई शराब की बिक्री ने एक दिन में शराब की ब्रिकी को लेकर कई रिकॉर्ड भी बनाए। उत्तर प्रदेश में लगभग 300 करोड़ रुपये की शराब बिकी। देश के कई हिस्सों में लोग सुबह से ही ठेकों के बाहर कतार बनाकर खड़े देख जा सकते हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर शराब की ब्रिकी को लेकर कई वीडियो और मीम्स वायरल हुए। उसमें कुछ वीडियो ऐसे भी आए,जिसमें शराब पीने वाले लोग बता रहे हैं कि आखिर उनके शराब पीने से देश की अर्थव्यवस्था कैसे सुधरती है। ऐसा ही एक वीडियो आईपीएस ऑफिसर दीपांशु काबरा ने भी शेयर किया है। जो काफी वायरल हो रहा है। 

आईजी दीपांशु काबरा ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है, ''इस वीडियो के सभी पात्र और घटनाएं असली हैं, लेकिन इसका किसी उचित लॉजिक से कोई लेना-देना नहीं है। यदि किसी व्यक्ति में ऐसी समानता पाई जाती है, तो उसे मात्र एक मूर्ख समझा जाएगा।'' आईजी दीपांशु काबरा 1997 बैच के आईपीएस अफसर हैं। 

वीडियो में शख्स कहता है-  हम शराब पीकर अपना किडनी फेल कर रहे हैं देश के लिए

वीडियो में शख्स यह बता रहा है कि किस तरह शराब खरीदने से देश की सरकार को फायद मिलता है तो वह हमारे लिए सड़क औ बाकी जरूरी चीजें बनवाती है। शख्स कह रहा हम शराब पीते हैं सरकार टैक्स पाती है। शख्स यह भी कहता है कि यदि सब लोग शरीफ बन जाएंगे शराब नहीं पीएंगे तो देश का विकास कैसे होगा। 

देखें शराब की दुकान खुलने पर सोशल मीडिया पर और क्या-क्या वायरल हो रहा है?

दावा किया जा रहा है किए एक शख्स ने 95 हजार रुपये की शराब खरीदी है। जिसका बिल वायरल हो रहा है।

शराब पीने वालों को सोशल मीडिया पर लोग ‘इकोनॉमी वॉरियर्स’ बता रहे हैं।

देश में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए केंद्र सरकार द्वारा 17 मई तक के लिए लॉकडाउन 3.0 की घोषणा की है। वहीं, लॉकडाउन 3.0 के दौरान शुरू हुई शराब की बिक्री के आदेश दिए गए। हालांकि केंद्र सरकार ने यह राज्यों सरकारों पर छोड़ा था कि वह अपने राज्य की हालात को देखते हुए किसी भी चीज पर रोक और छूट दे सकते हैं। केंद्र सरकार के आदेश के बाद ज्यादातर राज्यों ने शराब की ब्रिकी के छूट दे दिए हैं। लेकिन इसके साथ ही स्थानीय प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं कि वह  सोशल डिस्टेंसिंग और लॉकडाउन के नियमों का पालन कराएं। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउनवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'