लाइव न्यूज़ :

इमरान खान के भाषण के बाद कांग्रेस की किरकिरी, ट्रेंड हुआ #ShameOnCongress,लोगों की मांग- 'इन्हें अब एक भी वोट मत दो'

By पल्लवी कुमारी | Updated: September 28, 2019 12:42 IST

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने यूएन में अपने भाषण के दौरान कहा, 'पिछली कांग्रेस सरकार के गृहमंत्री ने कहा था कि आरएसएस के कैंपों में आतंकी बनने की ट्रेनिंग दी जाती है। कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाने का पीएम मोदी और आरएसएस का एजेंडा है।'

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के संयुक्त राष्ट्र महासभा के भाषण के किल्प को भी सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है। ट्विटर पर #ShameOnCongress ट्रेंड कर रहा है।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) में दिए भाषण के बाद ट्विटर पर #ShameOnCongress ट्रेंड हो रहा है। इस ट्रेंड के साथ लोग मांग कर रहे हैं कि अब इस पार्टी को देश वासियों को एक भी वोट नहीं देना चाहिए। असल में 27 सितंबर को संयुक्त राष्ट्र महासभा में इमरान खान ने अपने भाषण में कहा कि पिछली कांग्रेस सरकार के गृहमंत्री ने कहा था कि आरएसएस के कैंपों में आतंकी तैयार किए जाते हैं। इसी के बाद से लोगों ने ट्विटर पर #ShameOnCongress के साथ ट्वीट करना शुरू किया। 

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के संयुक्त राष्ट्र महासभा के भाषण के किल्प को भी सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है। बीजेपी आईटी सेल के अधिकारी पुनित अग्रवाल ने लिखा है, पाकिस्तान हमेशा से ही यूएन में कांग्रेस को कोट करता रहता है। कांग्रेस एंटी इंडिया है।

वहीं वेरीफाइड यूजर रमेश सोलंकी ने लिखा है, मैं महादेव की कसम खाता हूं कांग्रेस या उसके किसी भी नेता को जिंदगी में कभी वोट नहीं करूंगा। जो मेरे देश का नहीं वो मेरा नहीं। 

एक यूजर ने लिखा, ''आदरणीय सोनिया गांधी जी आज आप बहुत खुश होंगी, जो आपका उद्देश्य था, हिंदुओं को और हिंदुस्तान को अपमानित करने का,अंतरष्ट्रिय जगत में, उस उद्देश्य को एक क़दम आगे बढ़ाने का असफल प्रयास किया है “कांग्रेस का यार-इमरान खान” ने''

आप भी देखें प्रतिक्रिया 

इमरान खान ने कांग्रेस और संघ को लेकर क्या कहा? 

इमरान खान ने यूएन में अपने भाषण के दौरान कहा, 'पिछली कांग्रेस सरकार के गृहमंत्री ने कहा था कि आरएसएस के कैंपों में आतंकी बनने की ट्रेनिंग दी जाती है। कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाने का पीएम मोदी और आरएसएस का एजेंडा है।'

साल 2013 में तत्कालीन गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे ने कहा था कि उनके पास इस बात की रिपोर्ट है कि बीजेपी और संघ के ट्रेनिंग कैंप में की ट्रेनिंग दी जाती है। हालांकि कुछ ही घंटे बाद ही शिंदे अपनी बात से पलट गए थे। इसके बाद शिंदे सफाई देते हुए कह दिया कि उन्होंने हिंदू आतंकवाद नहीं बल्कि भगवा आतंकवाद कहा था।

टॅग्स :इमरान खानपाकिस्तानकांग्रेसवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी