लाइव न्यूज़ :

टिकटॉकर के बाद रिक्शा में बैठी पाकिस्तानी महिलाओं के साथ शख्स ने की बदतमीजी, भीड़भाड़ का फायदा उठाकर चूमकर भागा, वीडियो वायरल

By दीप्ती कुमारी | Updated: August 21, 2021 12:14 IST

पाकिस्तान में महिलाओं के साथ बदसलूकी की वारदात बढ़ती जा रही है । अब एक रिक्शा पर बैठी महिला के साथ शख्स ने खुलेआम ऐसी बदतमीजी की

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान में महिला के गालों को चूमकर भागा शख्स भीड़भाड़ का फायदा उठाकर चढ़ा रिक्शा मेंपाकिस्तान में महिलाओं के साथ हो रहे ऐसे बर्ताव की लोग निंगा कर रहे हैं

इस्लामाबाद : पाकिस्तान में  महिलाओं के साथ सरेआम बदतमीजी का वीडियो इन दिनों में चर्चा में बना हुआ है । हाल ही में एक रिक्शा में जा रही दो महिलाओं के साथ एक शख्स ने खुलेआम बदसलूकी की और उनमें से एक के गालों चूमकर भाग गया । यह वीडियो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है और लोग ऐसी घटनाओं की कड़ी निंदा कर रहे हैं । 

आप वीडियो में देख सकते हैं कि दो महिलाएं और एक बच्चा रिक्शे में बैठकर जा रहे हैं और ट्रैफिक ज्यादा होने की वजह से गाड़िया बिल्कुल धीरे-धीरे चल रही है । ऐसे में दोनों लड़कियां आगे देख रही थी । तभी अचानक एक शख्स उनके रिक्शा पर कूदकर चढ़ जाता है और एक लड़की को चूमकर भाग जाता है । जब तक लड़कियों को कुछ समझ आता वो जा चुका था और उसे देखकर लड़कियां चिल्लाने लगती है । भीड़ में से कोई इस घटना का वीडियो भी बना रहा था । इस वीडियो को जियो टीवी ने शेयर किया है । 

आपको बताते दें कि 14 अगस्त को लाहौर में एक पाकिस्तानी महिला टिकटॉकर पर पुरुषों की भीड़ द्वारा हमला किए जाने का एक भयानक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों ने कड़ी प्रतिक्रिया दी थी ।दरअसल 14 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस वाले दिन महिला अपने 6 दोस्तों के साथ मीनार-ए- पाकिस्तान पर वीडियो बना रही थी । तभी अचानक से 100-200 पुरुषों की भीड़ ने उनपर हमला कर दिया है और खींचातानी में उसके कपड़े भी फाड़ दिए । यहीं नहीं महिला ने बताया कि कुछ लोगों ने उसके कान के झूमके और दोस्तों का सामान भी चोरी कर लिया । महिला को हवा में भी उछाला गया ।

हालांकि वीडियो में साफ दिखाई दे रहा था कि कुछ लोग महिला को बचाने की कोशिश भी कर रहे थे लेकिन भीड़ इतनी ज्यादा थी कि ऐसा संभव नहीं हो पाया । महिला ने पुलिस थाना में अज्ञात भीड़ के खिलाफ मामला दर्ज कराया । पाकिस्तान में इस तरह की घटनाएं आए दिन सामने आ रही है , जो महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक बड़ा प्रश्न उछा रही है । सोशल मीडिया पर भी लोग सरकार औऱ प्रशासन पर गुस्सा निकाल रहे है ।   

टॅग्स :पाकिस्तानवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी