लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी टिकटॉक स्टार ने किया CAA का विरोध, एंटी चाइना मैसेज के बाद बंद हो गया था अकाउंट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 25, 2019 17:14 IST

नवंबर में फिरोजा का टिक टॉक अकाउंट चीन में उइगर मुसलमानों का मुद्दा उठाने के चलते बंद कर दिया था उसके बाद अब उन्होंने सीएए को मुद्दा बनाया है। भारत में सीएए लागू होने के बाद देश के कई राज्यों और इलाकों में इसका जमकर विरोध हुआ।

Open in App
ठळक मुद्देसीएए मासले ने कई देशों और वहां के लोगों का ध्यान भी अपनी ओर खींचा। फिरोजा ने वीडियो में मैं भारत में पास किए गए सीएए के बारे में भी बोलना चाहती हूं, जो मूल रूप से मुसलमानों को भारत में नागरिकता प्रदान करने से बाहर करता है।

चीन में उइगर मुसलमानों का मुद्दा उठाने वाली 17 साल की अमेरिकी टिक टॉक यूजर फिरोजा अजीज एक बार फिर सोशल मीडिया की सुर्खियों में हैं। फिरोजा अजीज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों काफी वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में फिरोजा ने भारत में लागू हुए नागरिकता संशोधन एक्ट (CAA) की आलोचना की है। 

फिरोजा अजीज के को लोग उनके अलग स्टाइल में अपनी बात रखने के लिए जानते हैं। दरअसल फिरोजा अपने वीडियो में ब्यूटी टिप्स बताती हैं और शानदार तरीके से अपनी बातों ऐसे घुमाती हैं कि उसमें कब देश-दुनिया के चर्चित मुद्दों को शामिल कर देती हैं पता ही नहीं चलता। 

नवंबर में फिरोजा का टिक टॉक अकाउंट चीन में उइगर मुसलमानों का मुद्दा उठाने के चलते बंद कर दिया था उसके बाद अब उन्होंने सीएए को मुद्दा बनाया है। भारत में सीएए लागू होने के बाद देश के कई राज्यों और इलाकों में इसका जमकर विरोध हुआ। हिंसक घटनाएं भी हुईं जिसमें प्रदर्शनकारी और पुलिसकर्मी दोनों घायल हुए और कुछ की मौत भी हुई। 

सीएए मासले ने कई देशों और वहां के लोगों का ध्यान भी अपनी ओर खींचा। चीन के मुद्दे के बाद उनका अकाउंट बंद कर दिया गया था लेकिन जल्द ही दोबारा चालू कर दिया गया था। अब फिरोजा अजीज के वायरल हो रहे वीडियो में उन्होंने सीएए पर बोला है और उनका वीडियो सोशल मीडिया में काफी वायरल भी हो रहा है। फिरोजा ने वीडियो में मैं भारत में पास किए गए सीएए के बारे में भी बोलना चाहती हूं, जो मूल रूप से मुसलमानों को भारत में नागरिकता प्रदान करने से बाहर करता है। इतना ही नहीं भारतीय नागरिक होने के लिए मुसलमानों को दस्तावेज प्रमाण दिखाने की भी आवश्यकता है। फिरोजा ने आगे कहा कि यह ह्यूमन राइट के खिलाफ है। मानवाधिकारों का उल्लंघन है क्योंकि यह विधेयक कथित रूप से एक ऐसे बिल के रूप में कार्य करता है जो शरण देने वालों और उन लोगों को मंजूरी देता है जिन्हें इसकी आवश्यकता है, लेकिन धर्म पर पूरी तरह से इतनी बड़ी संख्या में लोगों को बाहर करना गलत है।

टॅग्स :टिक टॉकअजब गजबवायरल कंटेंटवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो