लाइव न्यूज़ :

राजस्थानः इस गांव से 22 साल बाद निकली बारात, इस कारण अब तक नहीं होती थी शादियां

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 5, 2018 23:10 IST

खबर के अनुसार 1996 के बाद से यहां कोई भी दूल्हा नहीं बना है। लेकिन अब इसने सालों बाद पवन सिंह नाम के एक शख्स ने यहां के इतिहास को बदल दिया।

Open in App

धौलपुर, 5 मई: राजस्थान में एक ऐसी जगह भी है जहां पिछले 22 सालों से कोई बारात नहीं निकली। यहां एक ऐसा गांव है जहां 22 सालों से किसी भी लड़के की शादी नहीं हुई है।  ये गांव है धौलपुर का राजघाट। 

खबर के अनुसार 1996 के बाद से यहां कोई भी दूल्हा नहीं बना है। लेकिन अब इसने सालों बाद पवन सिंह नाम के एक शख्स ने यहां के इतिहास को बदल दिया। खबर के अनुसार पवन की शादी 29 अप्रैल को हुई। कहा जा रहा है कि धौलपुर के राजघाट गांव का नाम सुनते ही लोग अपनी बेटी की शादी इस गांव में करने से मना कर देते थे।

 इसका कारण था कि यहां पर दैनिक जीवन की मूलभूत सुविधाओं की कमी है।  जिस कारण से 22 साल से यहां किसी भी लड़के की शादी नहीं हुई है, लेकिन दूल्हा बने पवन के चेहरे पर इतिहास बदलने की मुस्कान झलक रही है।पवन सिंह की शादी मध्य प्रदेश में हुई है, ऐसे में गांव के लोगों का खुशी का ठिकाना नहीं है।

इन सुविधाओं से हैं वंचित

 राजघाट गांव धौलपुर जिला मुख्यालय से मात्र 5 किलोमीटर दूर है। लेकिन आज तक यहां  बिजली की सुविधा नहीं है और न ही पीने के लिए साफ पानी मिलता है। कहा जा रहा है आज भी यहां के लोग  चंबल नदी का पानी पीने को मजबूर हैं। वहीं, खुले में शौच मुक्त की बात देशभर में की जा रही है , लेकिन यहां लोगों को शौचालय होता कैसा है ये तक नहीं पता। इतना ही नहीं गांव की साक्षरता की जाए तो, यहां पर साक्षर लोग के नाम मात्र के हैं। पुरुषों में तो साक्षरों की संख्या थोड़ी है भी, लेकिन महिलाओं में तो केवल दो ही ऐसी हैं जो अपना नाम मात्र तक लिख पाती हैं। 

ऐसे में अब 22 साल बाद इस गांव में एक आशा की किरण सामने आई  है। पवन की शादी के बाद गांव के लोगों में यह उम्मीद जगी है कि अब यहां की मूलभूत सुविधाओं पर जल्द ध्यान दिया जाएगा, ताकि युवाओं की जल्दी ही शादी की जा सके।

टॅग्स :राजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

क्राइम अलर्टमुझे तुम्हारे साथ नहीं रहना, मुझे छोड़ दो?, पत्नी गीता चौधरी नहीं मानी?, पहले भी 2 बार मारने का किया प्रयास, 4 ने मिलकर गला घोंटा और पंखे से लटकाया

भारतDelhi: राजस्थान से आ रही बस करोल बाग में पलटी, 25 यात्री घायल; 2 की हालत नाजुक

ज़रा हटके अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी