लाइव न्यूज़ :

बेटी की मजबूरी ने 20 साल बाद पिता के चेहरे से हटाया पर्दा, चेहरा देख होश खो बैठे लोग!

By राहुल मिश्रा | Updated: June 11, 2018 10:15 IST

मामला बांग्लादेश के एक गांव का है जहां रहने वाले हशमत अली की जिंदगी कुछ ही मिनटों में तहस-नहस हो गई.

Open in App

वर्तमान में इंसान की पहचान उसके व्यक्तित्व के साथ-साथ उसके रंग-रूप और चेहरे की सुंदरता से भी की जाती है। यही वजह है कि अधिकांश लोग अपने चेहरे की खूबसूरती के लिए हर जतन करते हैं। वहीं कई लोगों को अपने रंगरूप व चेहरे को लेकर जिंदगी से शिकायत भी रहती है, लेकिन आज हम आपको जिस घटना और जिस व्यक्ति के बारे में बताने जा रहे हैं उसे जानकर आप खुद से निराश नहीं होंगे और अपनी जिंदगी से शिकायत छोड़ कर उस शख्स के लिए दुआएं करेंगे। मामला बांग्लादेश के एक गांव का है जहां रहने वाले हशमत अली की जिंदगी कुछ ही मिनटों में तहस-नहस हो गई।

करीब 20 साल पहले हशमत के साथ ऐसे भयावह और दर्दनाक घटना घटी जिसके चलते उसे सालों तक अपने चेहरे पर पर्दा डालकर रखना पड़ा और अब जब 20 साल बाद उसने वो पर्दा हटाया तो आसपास के लोग उस चेहरे को देखकर अपना होश खो बैठे क्योंकि किसी को भी उस चेहरे के पीछे ऐसे चेहरे की उम्मीद न थी।

आज से लगभग 20 साल पहले वर्ष 1998 में हशमत पर एक बाघ ने हमला किया था। हमले में उसकी जान तो बच गई लेकिन उसका चेहरा पूरी तरह से ख़राब हो गया। दरअसल हशमत और उसके कुछ साथी एक दिन जंगल में शहद लेने गए थे कि तभी अचानक एक बाघ ने उस पर हमला बोल दिया। बाघ के उस हमले में उसके चहेरे के अधिकतर हिस्से का मांस चेहरे से अलग हो गया। बुरी तरह से घायल हशमत को उसके साथी अस्पताल ले गए जहां उसकी जान तो बच गई, लेकिन उसका चेहरा बुरी तरह ख़राब गया।

इस हादसे के बाद हशमत का चेहरा कुछ ऐसा हो गया जिसे वो दुनिया को नहीं दिखा सकता था। इसी वजह से उसने 20 साल तक अपना चेहरा दुनिया से छिपाकर रखा था। तीन बच्चों के पिता हश्मोत मछली बेचकर अपना घर चलाता है। 

हालांकि अब उसकी बेटी के भविष्य ने उसे उसका चेहरा दुनिया के सामने लाने को मजबूर कर दिया। उसके छुपे हुए और भयावह चेहरे की वजह से उसकी बेटी की शादी नहीं हो पा रही थी। इन सबसे परेशान होकर हशमत को मजबूरीवश अपना चेहरा के नकाब को हटा कर दुनिया को अपना चेहरा दिखाना पड़ा। हशमत के अनुसार, ''ऐसा करने से लोग शायद उसकी मदद को आगे आ सकें और उसके चेहरे की प्लास्टिक सर्जरी में मदद कर सकें।''

टॅग्स :वायरल कंटेंटबांग्लादेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टफर्जी तरीके से भारतीय पासपोर्ट बनवा कर बहरीन और सऊदी अरब की यात्रा, बांग्लादेश के कॉक्स बाजार स्थित रोहिंग्या कैंप में रहने वाले अब्दुल अमीन को 3 साल की सजा?

भारतपश्चिम बंगाल भाजपा चुनाव परिणामः नूरूल हुदा की ऐसी हिम्मत कैसे हुई?

भारतबंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकारी ने बांग्लादेश के साथ सीमा पर बाड़ लगाने के लिए BSF को ज़मीन हस्तांतरित करने की दी मंज़ूरी

भारत45 दिन के अंदर पूरी करो?, बांग्लादेश से लगी सीमा पर बाड़बंदी के लिए बीएसएफ को भूमि हस्तांतरण की मंजूरी, शुभेंदु अधिकारी मंत्रिमंडल की पहली बैठक में फैसला

भारत'BJP की पश्चिम बंगाल में जीत घुसपैठ रोकेगी और बांग्लादेशी मुसलमानों को भगाएगी': बांग्लादेशी सांसद को हुई चिंता, सदन में कहा- यह खतरनाक

ज़रा हटके अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा