लाइव न्यूज़ :

अबू धाबी-जकार्ता की फ्लाइट में महिला यात्री ने दिया बच्चे को जन्म, मुंबई की तरफ मोड़ा गया विमान

By लोकमत न्यूज़ ब्यूरो | Updated: October 24, 2018 10:06 IST

मिली जानकारी के अनुसार महिला और नवजात दोनों ही सुरक्षित हैं।

Open in App

नई दिल्ली, 24 अक्टूबर: एक महिला ने अबूधाबी से जाकार्ता जा रही एतिहाद एयरलाइंस में बच्चे को जन्म दिया है। महिला की डिलीवरी को देखते हुए एयरलाइंस ने फ्लाइट को मुंबई रूट पर डाइवर्ट कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार महिला और नवजात दोनों ही सुरक्षित हैं।

कुछ दिन पहले ऐसी ही एक खबर न्यूयॉर्क से आई थी। एयर फ्रांस की फ्लाइट जो कि पेरिस से न्यूयॉर्क जा रही थी। तभी फ्लाइट में मौजूद 41 वर्षीय महिला को लेबर पेन शुरू हो गया। फिर फ्लाइट में ही मौजूद भारतीय मूल के एक अमेरिकी डॉक्टर ने सफलतापूर्वक महिला की डिलीवरी कराई। बच्चे के जन्म के बाद सबने फ्लाइट में जश्न भी मनाया था।

पिछले साल दिसंबर में एक महिला ने सऊदी अरब से पाकिस्तान के मुल्तान जा रही पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (पीआईए) की उड़ान में बच्ची को जन्म दिया था। पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस ने ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी थी। साथ ही नवजात बच्ची के साथ फोटो भी शेयर की थी। पीआईए ने अपने ट्वीट में लिखा था-'चमत्कार रोजाना होते हैं और आज मदीना से मुल्तान जा रही हमारी उड़ान सेवा पीके 716 में भी एक छोटा सा चमत्कार हुआ। एक सुंदर बेटी ने जन्म लिया। हम माता-पिता को बधाई देते हैं और हमारे चालक दल को इस आपात स्थिति में मुस्तैदी से सहयोग करने के लिए बधाई।'

टॅग्स :वायरल कंटेंटफ्लाइट
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

कारोबारATF Price: क्या 1 अप्रैल से महंगा हो जाएगा हवाई सफर? जेट फ्यूल के दाम ₹2 लाख के पार, एयरलाइन कंपनियों की बढ़ी मुश्किलें

भारतDGCA New Rules: अब फ्लाइट में मिलेगी 60% सीटें मुफ्त, भारतीय यात्रियों के लिए राहत; सरकार ने एयरलाइंस को दिया आदेश

भारतAir India Fare Hike: हवाई सफर पर युद्ध का साया, एयर इंडिया ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज; यात्रियों की जेब पर पड़ेगा सीधा असर

विश्वFlight Fare Rises: दुबई रूट पर 80% तक महंगा हुआ हवाई किराया, यूरोप जाने वालों की भी जेब हो रही खाली

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल