लाइव न्यूज़ :

बड़े न्यूज चैनल के पत्रकार रक्षित सिंह ने मेरठ में किसानों के मंच पर इस अंदाज में दिया इस्तीफा, देखें वायरल वीडियो

By विनीत कुमार | Updated: February 28, 2021 16:08 IST

रक्षित सिंह ने शनिवार को मेरठ में आरएलडी की रैली के दौरान न्यूज चैनल से अपने इस्तीफे की घोषणा कर दी। उन्होंने आरोप लगाया कि आज के समय में सच दिखाने की इजाजत नहीं मिलती है।

Open in App
ठळक मुद्देरक्षित सिंह का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, एबीपी न्यूज चैनल से इस्तीफे की घोषणमेरठ में किसानों के बीच रक्षित सिंह ने अपने इस्तीफे की घोषणा की, बाद में तीन और वीडियो ट्वीट किए

उत्तर प्रदेश के मेरठ में शनिवार को राष्ट्रीय लोक दल (RLD) के महापंचायत में एक पत्रकार रक्षित सिंह ने अपने संस्थान से इस्तीफे की घोषणा कर दी। रक्षित सिंह एबीपी न्यूज से बतौर पत्रकार इस महापंचायत को कवर करने पहुंचे थे। हालांकि, उनके इस्तीफे ने सभी को चौंका दिया।

रक्षित सिंह का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वे ये कहते नजर आते हैं कि उन्हें सच दिखाने की इजाजत नहीं दी जाती है। उन्होंने कहा, मैं ये नौकरी नहीं चाहता। मैं ये काम करना चाहता था क्योंकि मुझे सच बोलना था। अब मुझे ये काम नहीं करने दिया जा रहा है।' आप पहले रक्षित के इस्तीफे की घोषणा वाला वीडियो देखिए। 

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार रक्षित सिंह ने अखबार को बताया कि वे इस रैली को कवर करने आए थे और इसी दौरान उन्होंने इस्तीफे की घोषणा का फैसला कर लिया। उन्होंने कहा, 'पिछले तीन महीने से काफी कुछ हो रहा है। अगर सरकार की थोड़ी भी आलोचना करने वाली कोई स्टोरी आगे नहीं दिखाई जा रही है तो ऐसा सोचने के लिए बतौर पत्रकार कोई भी मजबूर हो सकता है।' 

बहरहाल, रक्षित ने अपने इस्तीफे की घोषणा के बाद तीन और वीडियो भी ट्वीट किए। उन्होंने कहा कि आज ऐसा समय आ गया जब कई बार विभिन्न मीडिया संस्थानों के पत्रकारों को फील्ड पर अपनी आईडी हटानी पड़ती है। उन्होंने कहा कि कई बार लोग चैनलों के खिलाफ नारे लगाते हैं और वे अब इसे नहीं झेल सकते।

उन्होंने साथ ही कहा कि उनका कोई इरादा राजनीति या कुछ और करने का नहीं है और वे रिपोर्टिंग का अपना काम जारी रखेंगे।

इस बीच एबीपी नेटवर्क के एक प्रवक्ता ने कहा, 'हम एबीपी में नौतिक पत्रकारिता के लिए कड़ी नीतियों में विश्वास रखते हैं। हमारे रिपोर्टर निष्पक्षता, स्वतंत्रता, पत्रकारिता और संपादकीय सिद्धांत का पालन करते हैं। तथ्य आधारित रिपोर्टिंग हमेशा हमारी संपादकीय नीति का केंद्र रही है। हम ये देखकर हैरान और दुखी है कि हमारे एक रिपोर्टर ने हमारे ब्रांड का दुरुपयोग किया और अपने उद्येश्यों के लिए गलत टिप्पणी और बयान दिए हैं।'

टॅग्स :वायरल वीडियोकिसान आंदोलन
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो