लाइव न्यूज़ :

जब पुल के नीचे फंसा हवा से बात करने वाला प्लेन, निकालने के लिए छूटे पसीने, देखें वायरल तस्वीरें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 24, 2019 18:10 IST

मिली जानकारी के मुताबिक ब्रिज में फंसे प्लेन को साल 2007 में डाक कार्यों के विमान सेवा के लिए शुरू किया गया था जिसे पिछले साल ही सेवा से हटा लिया गया।

Open in App
ठळक मुद्देट्रक ड्राइवर को पुल की ऊंचाई का अंदाजा नहीं जिसके चलते प्लेन पुल के ऊपरी हिस्से में फंस गया।ऐसी घटनाएं कई देखने को मिलती रहती हैं जहां कई बार एक आसान तरीका ट्रक के पहियों की हवा कम करके फंसे हुए वाहन को निकाल लिया जाता है।

सोशल मीडिया पर दो तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिनको देखकर लोग हैरान हैं। दरअसल इन तस्वीरों में हवा में उड़ने वाला प्लेन एक पुल के नीचे फंसा नजर आ रहा है। तस्वीर पश्चिम बंगाल की है जहां एक प्लेन ब्रिज के नीचे फंसा हुआ दिख रहा है। इस फंसे हुए प्लेन को देखने के लिए भीड़ जम गई और जैसा कि अधिकांश घटनाओं के दौरान होता है कि लोग फोटो क्लिक करने में लग गए...

कभी खुद हवा में उड़ने वाला प्लेन ट्रक पर सवार था यह प्लेन इंडिया पोस्ट का था। घटना शहर के राष्ट्रीय राजमार्ग 2 पर पाश्चिम बर्धमान जिले के दुर्गापुर शहर की है जहां प्लेन फंस गया था। 

टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में वहां मौजूद एक व्यक्ति ने कहा, ''सोमवार रात से ही ट्रक यहां फंस हुआ है। इंडिया पोस्ट के अधिकारी पहुंच गए हैं और पुलिस स्टेशन में बातचीत चल रही है।

सूत्रों के मुताबिक साल 2007 में इस विमान की सेवा शुरू की गई थी और पिछले साल इसे सेवा से हटा लिया गया। सेवा समाप्त होने के बाद प्लेन को ट्रक पर लादकर किसी दूसरे स्थान ले जाया जा रहा था। ट्रक ड्राइवर को पुल की ऊंचाई का अंदाजा नहीं जिसके चलते प्लेन पुल के ऊपरी हिस्से में फंस गया। ANI ने दो तस्वीरों को पोस्ट किया है, जिसमें देखा जा सकता है कि ट्रक पर विमान लदा हुआ है और वो ब्रिज में फंसा हुआ है।

ऐसी घटनाएं कई देखने को मिलती रहती हैं जहां कई बार एक आसान तरीका ट्रक के पहियों की हवा कम करके फंसे हुए वाहन को निकाल लिया जाता है। ऐसी ही घटना चीन के हार्बिन में हुई थी जहां एक ब्रिज के नीचे एक एयरप्लेन फंस गया था। ड्राइवर ने ट्रक के टायर की हवा निकालकर फंसे वाहन को ब्रिज से निकाला था। उसका वीडियो भी सोशल मीडिया में काफी ज्यादा वायरल हुआ था। 

टॅग्स :पश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतBengal SIR: समीक्षा प्रक्रिया के बाद पूर्व सांसद तरुण मंडल का नाम मतदाता सूची से हटा

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल