लाइव न्यूज़ :

AAP के कैंपेन सॉन्ग पर बवाल, मनोज तिवारी को लेकर दिखाया कुछ ऐसा कि बीजेपी ने मांगा 500 करोड़ का हर्जाना, वायरल हुआ वीडियो

By पल्लवी कुमारी | Updated: January 13, 2020 08:54 IST

बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा, ‘‘आम आदमी पार्टी को चुनावों के लिए अपने थीम सांग के वास्ते मेरे वीडियो का इस्तेमाल का अधिकार किसने दिया।’’

Open in App
ठळक मुद्देट्विटर पर वीडियो वायरल हो गया है। 24 घंटे के अंदर इस वीडियो पर लाखों व्यूज हैं। बीजेपी नेता नीलकांत बक्शी ने कहा कि आप के प्रचार अभियान में तिवारी के चेहरे का इस्तेमाल दिखाता है कि वह केजरीवाल से ज्यादा लोकप्रिय हैं।

सोशल मीडिया पर आम आदमी पार्टी (AAP) का कैंपेन सॉन्ग का एक वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी की भोजपुरी फिल्मों से लिए गए हैं, जिसपर पार्टी ने आपत्ती जताई है। आप के एक वीडियो ट्वीट के बाद दिल्ली बीजेपी ने रविवार(12 जनवरी) को चुनाव आयोग से शिकायत की और आम आदमी पार्टी को एक मानहानि नोटिस भेजकर 500 करोड़ रुपये का हर्जाना मांगा है। 

आप ने एक वीडियो ट्वीट किया, जिसमें दिल्ली भाजपा प्रमुख मनोज तिवारी आगामी विधानसभा चुनावों के लिए आम आदमी पार्टी के प्रचार गीत की धुन पर डांस करते दिखाए गए। यह वीडियो तिवारी के भोजपुरी एलबम का संपादित संस्करण प्रतीत होता है जिसमें ‘‘लगे रहो केजरीवाल’’ गाना बज रहा है। 

मनोज तिवारी ने कहा, ‘‘आम आदमी पार्टी को चुनावों के लिए अपने थीम सांग के वास्ते मेरे वीडियो का इस्तेमाल का अधिकार किसने दिया।’’ तिवारी ने कहा कि वीडियो के बारे में चुनाव आयोग को शिकायत की गयी है और मानहानि और बौद्धिक संपदा अधिकार के उल्लंघन के लिए हर्जाने के तौर पर 500 करोड़ रुपये की मांग की गयी है। 

बीजेपी नेता नीलकांत बक्शी ने कहा कि आप के प्रचार अभियान में तिवारी के चेहरे का इस्तेमाल दिखाता है कि वह केजरीवाल से ज्यादा लोकप्रिय हैं। आम आदमी पार्टी से फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल पायी है। 

ट्विटर पर वीडियो वायरल हो गया है। 24 घंटे के अंदर इस वीडियो पर लाखों व्यूज हैं। 8 हजार लाइक्स और ढाई हजार रिट्वीट हैं। हालांकि अभी इस मामले आप ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। (पीटीआई इनपुट के साथ)

टॅग्स :आम आदमी पार्टीमनोज तिवारीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारत'यह पूरा षड्यंत्र मोदी और अमित शाह ने रचा': दिल्ली शराब घोटाले में बरी होने के बाद केजरीवाल

भारतकेजरीवाल-सिसोदिया कट्टर ईमानदार?, देश की सत्ता पर एक खतरनाक साजिशकर्ता?, देखिए किसने क्या कहा

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो