लाइव न्यूज़ :

Harjot Bains-Jyoti Yadav: आप विधायक और मंत्री हरजोत सिंह बैंस आईपीएस अधिकारी ज्योति यादव के साथ परिणय सूत्र में बंधे, देखें तस्वीरें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 25, 2023 16:30 IST

Harjot Bains-Jyoti Yadav: नंगल के पास बिभोर साहिब गुरुद्वारे में सिख रीति-रिवाज से शादी हुई।

Open in App
ठळक मुद्देअधिकारी ज्योति यादव के साथ परिणय सूत्र में बंध गए। बैंस मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार में शिक्षा मंत्री हैं।आनंदपुर साहिब के गंभीरपुर गांव के रहने वाले हैं।

Harjot Bains-Jyoti Yadav: आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक हरजोत सिंह बैंस शनिवार को रूपनगर जिले के एक गुरुद्वारे में भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) की अधिकारी ज्योति यादव के साथ परिणय सूत्र में बंध गए। पार्टी सूत्रों ने बताया कि नंगल के पास बिभोर साहिब गुरुद्वारे में सिख रीति-रिवाज से शादी हुई।

 

दोनों की हाल में सगाई हुई थी। रूपनगर जिले के आनंदपुर साहिब निर्वाचन क्षेत्र से पहली बार विधायक बने बैंस मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार में शिक्षा मंत्री हैं। पेशे से वकील 32 वर्षीय बैंस आनंदपुर साहिब के गंभीरपुर गांव के रहने वाले हैं। वर्ष 2017 के चुनावों में, उन्होंने साहनेवाल निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ा था, लेकिन हार गए थे।

बैंस इससे पहले राज्य में ‘आप’ की युवा शाखा का नेतृत्व कर चुके हैं। पंजाब कैडर की आईपीएस अधिकारी यादव फिलहाल मानसा जिले में पुलिस अधीक्षक के रूप में तैनात हैं। वह हरियाणा के गुरुग्राम जिले की रहने वाली हैं। पिछले साल पंजाब में ‘आप’ के सत्ता में आने के बाद से मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गुरप्रीत कौर से शादी की थी। इस दौरान ‘आप’ विधायक नरिंदर कौर भारज और नरिंदरपाल सिंह सवाना की भी शादी हुई है। 

टॅग्स :पंजाबPunjab Assemblyआम आदमी पार्टीअरविंद केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकॉल सेंटर से 132 अरेस्ट, 1.07 करोड़ रुपये, 98 लैपटॉप, 229 मोबाइल और 19 वाहन बरामद, 300 से अधिक बैंक खातों से लेन-देन पर रोक, सबसे बड़े साइबर धोखाधड़ी गिरोह का भंडाफोड़

भारतअरविंद केजरीवाल केस से हटीं न्यायमूर्ति स्वर्णकांता शर्मा?, आपराधिक अवमानना ​​की कार्यवाही शुरू

भारत'जागो Gen-Z जागो, उठो और लड़ो', अरविन्द केजरीवाल का वीडियो वायरल

भारत93 पेपर लीक हुए, 6 करोड़ युवाओं का भविष्य दांव पर, केजरीवाल का केंद्र पर निशाना

भारतपंजाब विधानसभा चुनाव 2027ः पीएम मोदी और अमित शाह की निगाह अब पंजाब के मोर्चे पर

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO