लाइव न्यूज़ :

संजय सिंह ने अर्नब गोस्वामी को बताया संघ प्रचारक-बीजेपी नेता, रिपब्लिक टीवी रिपोर्टर से AAP नेता की बहस का वीडियो हुआ वायरल

By पल्लवी कुमारी | Updated: October 1, 2019 18:07 IST

आम आदमी पार्टी (आप)  के नेता संजय सिंह का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में संजय सिंह रिपब्लिक टीवी के रिपोर्टर को जवाब देते दिख रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा था, ''बिहार से एक आदमी 500 रुपए का टिकट खरीदकर दिल्ली आता है और 5 लाख रुपए का फ्री इलाज करवाकर वापस लौटता है।''संजय सिंह कहते हैं, अर्नब गोस्वामी और तुम्हारा टीवी ब्लातकारियों की खबर चलाने से डरता है।

आम आदमी पार्टी (आप)  के नेता संजय सिंह ने अपने फेसबुक और अधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वह रिपब्लिक टीवी और पत्रकार व टीवी एकंर अर्नब गोस्वामी के बारे में बोलते हुए दिख रहे हैं। फेसबुक पर वीडयो शेयर करते हुए संजय सिंह ने लिखा है- ''रिपब्लिक टीवी और अर्नब गोस्वामी को बेनकाब किया।'' वीडियो में संजय सिंह रिपब्लिक टीवी के रिपोर्टर से बात करते दिख रहे हैं। रिपोर्टर उनसे दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के बिहारियों पर दिए बयान के बारे में सवाल पूछ रहा है। जिसका जवाब देते हुए संजय सिंह ये कहा, ''रेप के आरोपी स्वामी चिन्मयानंद पर खबर क्यों नहीं चलाई। अर्नब गोस्वामी इतना डरता क्यों है? थरथर कांपता क्यों है?'' अर्नब गोस्वामी रिपब्लिक टीवी के एडिटर इन चीफ हैं। इससे पहले टाइम्स नाउ चैनल से लम्बे समय तक जुड़े रहे थे। 

वीडियो में संजय सिंह आगे कहते हैं, ''चलो तुम (रिपोर्टर ) चिन्मयानंद का अपने मुंह से नाम ले लो। एक रेप के आरोपी का नाम ले नहीं पा रहे हो, वो अस्पताल में मौज ले रहा है, उसकी खबर चला नहीं पा रहे हो। लड़की को जो जेल भेज दिया उसकी खबर चलाई तुमने।''

वीडियो में दिख रहा है कि संजय सिंह रिपोर्टर के सवाल का जवाब नहीं देते हैं, बल्कि ब्लातकार और चिन्मयानंद पर खबर क्यों नहीं चलाई, इसकी रट लगाए रहते हैं। वह रिपोर्ट को कहते हैं गुजरात की खबर नहीं चलाते तुम लोग,तुम लोग बिके हुए हो। तुम्हारा चैनेल बिका हुआ है। 

संजय सिंह कहते हैं, अर्नब गोस्वामी और तुम्हारा टीवी ब्लातकारियों की खबर चलाने से डरता है। रिपब्लिक टीवी बीजेपी से डरता है और उनके हाथों बिका हुआ है। 

जब रिपोर्टर उनसे पूछता है कि केजरीवाल के बयान कि 500 रुपये लेकर बिहारी इलाज कराने आते हैं, उसपर आपकी क्या प्रतिक्रिया है तो संजय सिंह कहते हैं, भाजपाइयों के चैनेल को हम क्या जवाब दें। तुम लोग भाजपा प्रचारक हो। कहां है तुम्हारा संघ प्रचारक अर्नब गोस्वामी। 

आप भी देखें पूरा वीडियो 

केजरीवाल ने बिहारियों को लेकर क्या दिया था बयान, जिसका संजय सिंह वीडियो में जिक्र कर रहे है? 

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा था, ''बिहार से एक आदमी 500 रुपए का टिकट खरीदकर दिल्ली आता है और 5 लाख रुपए का फ्री इलाज करवाकर वापस लौटता है। इससे हमें खुशी मिलती है क्योंकि वह हमारे देश के लोग हैं लेकिन दिल्ली की अपनी एक क्षमता है। दिल्ली पूरे देश के लोगों का इलाज कैसे करेगी? इसलिए व्यवस्था को सुधरना चाहिए।'' दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के इस बयान की बीजेपी ने आलोचना की है। 

क्या है स्वामी चिन्मयानंद का पूरा मामला 

शाहजहांपुर की लॉ की छात्रा ने 24 अगस्त 2019 को एक वीडियो वायरल कर स्वामी चिन्मयानंद पर रेप का आरोप लगाया था। पूर्व केंद्रीय मंत्री चिन्मयानंद को इस मामले 20 सितंबर को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा गया। जिसके बाद शाहजहांपुर की लॉ( पीड़िता) को स्वामी चिन्मयानंद के रंगदारी के मामले में 14 दिनों के लिए जेल में भेजा गया। रेप का आरोप लगने के बाद चिन्मयानंद को बीजेपी ने पार्टी से निकाल दिया। 

टॅग्स :संजय सिंहआम आदमी पार्टीवायरल वीडियोअर्नब गोस्वामी
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?