लाइव न्यूज़ :

कोरोना लॉकडाउन में कंधे पर कुत्ते को लिए घर जा रही महिला की तस्वीर वायरल, मार्मिक फोटो देख ट्विटर यूजर्स ने कही ये बात

By प्रिया कुमारी | Updated: May 21, 2020 14:49 IST

काम और रहने की व्यव्था न होने से हतास और निराश प्रवासी मजदूर अपने घर को पैदल निकल चुके हैं। इन दौरान सोशल मीडिया पर दिल को छू लेने वाली तस्वीर वायरल हो रही है।

Open in App
ठळक मुद्देलॉकडाउन के दौरान प्रवासी मजदूरों के दर्द के बीच एक और भावुक कर देने वाली तस्वीर वायरल हो रही हैएक महिला अपने कंधे पर कुत्ते को भी साथ लिए पैदल ही घर की ओर जा रही है

लॉकडाउन के दौरान प्रवासी मजदूरों की कई तरह की तस्वीरें देखने को मिली जिसे देख कोई भी भावुक हो जाए। प्रवासी मजदूर बिना काम और किसी व्यवस्था से वंचित हतास होकर अपने गांव की ओर पैदल ही निकल चुके हैं। कोई घर पहुंच कर काफी खुश हुआ तो किसी की सफर में ही मौत हो गई। ऐसे में सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है। इंसानियत की मिसाल पेश करती एक गरीब बूढ़ी और अपने कंधे पर कुत्ते को लिए जा रही है। 

खुद का पेट पालना इतना मुश्किल हो रहा है ऐसे में एक जानवर के लिए सहानुभूती देख लोग भावुक हो रहे हैं। तस्वीर में एक बूढ़ी महिला अपने सिर पर बोरा लिए उसके उपर एक छोटा सा कुत्ता है। इस फोटो को देखकर सोशल मीडिया पर काफी तारीफ कर रहे हैं। मानवता का उदाहरण पेश करती ये महिला लोगों के दिलों को जीत रही हैं।

सोशल मीडिया यूजर ने इस पोस्ट को शेयर किया है। साथ ही मजदूर की बात को बताते हुए लिखा है कि "ये बहुत जल्दी थक जाता है, ये मेरे साथ रहता है। मैं उसे छोड़ नहीं सकी, दो दिनों से मैं पैदल चल रही हूं।” सोशल मीडिया पर इस तस्वीर को देखकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। 

ऐसे कई तस्वीर सोशल मीडिया पर देखने को मिल रहे है। प्रवासी मजदूरों की दर्दनाक तस्वीरें रोजाना सोशल मीडिया पर वायरल रहती है। हालांकि अब सरकार ने प्रवासी मजदूरों के लिए ट्रेन का इंतजाम कर दिया है। कई राज्यों ने बसों के जरिए घर पहुंचाने का काम किया है। बावजूद इसके भी प्रवासी मजदूर सड़कों पर भटकने को मजबूर हैं। 

टॅग्स :वायरल वीडियोप्रवासी मजदूरप्रवासी भारतीयकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा