लाइव न्यूज़ :

शादी के कार्ड में मेहमानों से मांगा अनोखा गिफ्ट, तोहफा नहीं 2019 में लोकसभा चुनाव में PM मोदी को वोट दें

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: January 4, 2019 09:39 IST

शादी में गिफ्ट देने की बात कार्ड में नहीं होती है,पर इस कार्ड में लड़का पक्ष ने खुलेआम लोगों से गिफ्ट देने की बात कही है।

Open in App

2019 के लोकसभा चुनाव में अब कुछ ही समय बचा है। ऐसे में अब सभी पार्टियों मे जीत के लिए अपनी कमर कस ली है। एक तरफ जहां सत्ताधारी बीजेपी है वहीं,दूसरी तरफ महागठबंधन मैदान में है। इस बीच शादी का एक कार्ड सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। 

ऐसे तो शादी में गिफ्ट देने की बात कार्ड में नहीं होती है,पर इस कार्ड में लड़का पक्ष ने खुलेआम लोगों से गिफ्ट देने की बात कही है। वर पक्ष ने कार्ड में गिफ्ट के रूप में 2019 चुनाव में नरेंद्र मोदी के पक्ष में वोट देने को कहा है।

वायरल हो रहे इस कार्ड के  जरिए लोगों से साल 2019 में होने वाले लोकसभा के चुनाव में बीजेपी के लिए वोट देने की अपील की गई है, इस कार्ड में सबसे नीचे लिखा है 'लोकसभा चुनाव 2019 में आपका मोदी को दिया वोट ही हमारा गिफ्ट है। इस कार्ड को सूरत के जयसिंघानिया परिवार ने अपने घर हुए 1 जनवरी को  संपन्न हुई अपने बेटे की शादी के लिए छपवाया था। 

कार्ड के लास्ट में लिखा है कि हमारा गिफ्ट 2019 लोकसभा चुनाव में पीएम मोदी के लिए आपको वोट है।  फिलहाल इस कार्ट को सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया जा रहा है। लोग तरह तरह के कमेंट इस पर कर रहे हैं। इससे पहले भी मोदी को लेकर इस तरह के कार्ड वायरल हो चुके हैं।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीवायरल कंटेंट
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'