लाइव न्यूज़ :

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है रसगुल्ला चाट, लोगों ने निकाली भड़ास, वीडियो वायरल

By दीप्ती कुमारी | Updated: October 21, 2021 19:41 IST

सोशल मीडिया पर इन दिनों रसगुल्ला चाट काफी वायरल हो रहा है और सोशल मीडिया पर लोग इस रेसिपी की जमकर धज्जियां भी उड़ा रहे हैं ।

Open in App
ठळक मुद्देशख्स ने शेयर की रसगुल्ला चाट की रेसिपी लोगों ने सोशल मीडिया पर उड़ाया मजाककहा- इससे गंदा प्रयोग और रेसिपी हमने नहीं देखी

मुंबई : रसगुल्ला भारत में लोगों की सबसे पसंदीदा मिठाईयों में से एक है । यह भारत में लगभग हर जगह आसानी से मिल जाती है । भारत में तरह-तरह के खानों पर कई प्रयोग किए जाते हैं और बहुत बार लोगों को यह प्रयोग पसंद भी आता है लेकिन कभी ये एक्सपेरिमेंट इतना खराब हो जाता है कि लोग भड़क भी जाते हैं । अब रसगुल्ले से जुड़ा एक ऐसा ही प्रयोग सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है । 

दरअसल किसी ने इस बार रसगुल्ले के साथ कुछ अजीब हरकत कर दी । इस बार एक शख्स रसगुल्ला से चाट बनाकर दिखा रहा है । बस इसे देखकर ही बहुत से लोगों का मन खट्टा हो गया है । इस बाद लोगों ने सोशल मीडिया की दुनिया में जमकर हंगामा किया । लोगों का कहना है कि ये अब तक का सबसे गंदा प्रयोग है । 

सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए इस एक मिनट के क्लिप में देखा जा सकता है कि पहले एक शख्स रसगुल्ले से उसका रस निकाल रहा है, और फिर उसे एक प्लेट में रखता है. इसके बाद दोनों को बीच से काटकर चाट मसाला, लाल चटनी, दही, बादाम, काजू और किशमिश से गार्निश करता है । यह वीडियो ट्विटर यूजर @KaptanHindostan ने 19 अक्टूबर को शेयर किया था । उन्होंने कैप्शन में लिखा- हम अपराधी हैं. रसगुल्ला चाट!!!

इस ट्वीट को हजारों लाइक्स और व्यूज मिल चुके हैं. इसके साथ ही सैकड़ों लोगों ने इस पर अपनी राय भी रखी है । एक यूजर ने कहा कि पता नहीं ऐसे लोग कहां से आते हैं, जो लोगों की पसंदीदा चीज का स्वाद बिगाड़ कर रख देते हैं । इस तरह की फालतू फ्लेवर वाली रेसिपी को ट्विटर पर लोगों ने पहले भी कुछ खास पसंद नहीं किया था ।  

टॅग्स :वायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल