लाइव न्यूज़ :

सूरत में बिक रही 'बचपन का प्यार' मिठाई, कीमत बस 580 रुपए किलो, जानिए कैसे बनाया गया है इसे

By वैशाली कुमारी | Updated: August 20, 2021 16:13 IST

सूरत में एक दुकान के मालिक ने लोगों को उनका बचपन याद दिलाने के लिए एक स्पेशल तरीके की मिठाई बनाई है जिसे खाकर लोग अपने बचपन में खो जाते हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे दुकान के मालिक ने लोगों को उनका बचपन याद दिलाने के लिए एक स्पेशल तरीके की मिठाई बनाईमिठाई का नाम बचपन का प्यार छत्तीसगढ़ के सहदेव से प्रेरित है

क्या आपको भी चाहिए अपना 'बचपन का प्यार'? तो आपके लिए एक खुशखबरी है। गुजरात के सूरत में एक दुकान पर मिल रहा है बचपन का प्यार वो भी 580 रुपए किलो।

जान कर ताज्जुब हुआ ना, जी हां सूरत की एक मिठाई की दुकान में 'बचपन का प्यार' मिल रहा है। दरअसल इस दुकान के मालिक ने लोगों को उनका बचपन याद दिलाने के लिए एक स्पेशल तरीके की मिठाई बनाई है। इसे 'बचपन का प्यार' नाम दिया गया है।

कैसे पड़ा मिठाई का नाम?

मिठाई का नाम 'बचपन का प्यार' छत्तीसगढ़ के सहदेव से प्रेरित है जिसका गाया गाना बसपन का प्यार आजकल सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल है। इस गाने का खुमार लोगों पर इस कदर हावी है कि आम आदमी से लेकर खास तक इस गाने को गुनगुना रहे हैं। 

दुकान का नाम 24 कैरेट है जिसकी मालकिन राधा मिठाई वाला हैं। राधा कहती हैं कि रक्षाबंधन नजदीक है और अपने बचपन को जीने का इससे अच्छा कोई त्योहार नहीं होता। यही वो दिन है जब सभी एक साथ होते हैं और अपने बचपन की बातें होती हैं। उन्होंने कहा कि केवल मिठाई का नाम ही अलग नहीं है बल्कि इसके स्वाद को भी काफी यूनिक बनाया गया है।

बबलगम फ्लेवर का किया गया है इस्तेमाल

इस खास मिठाई में बबलगम फ्लेवर का इस्तेमाल किया गया है जोकि एक समय बच्चों का पसंदीदा होता था। दुकान मालिक ने उसी फ्लेवर को वापस से लाने कि कोशिश की है। यह खास मिठाई 580 रुपए में दुकान पर बिक रही है।

बसपन का प्यार इतना पॉपुलर क्यों है?

हाल ही छत्तीसगढ़ के एक स्टूडेंट सहदेव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हुआ था जिसमें वो बचपन का प्यार गाना गाते दिख रहे हैं। गाने के सामने आने के बाद सहदेव और ये गाना छा गए। गाना इतना पॉपुलर हुआ कि बॉलीवुड की हस्तियों ने भी इसके ऊपर रील्स बनाए। जिसके बाद सहदेव को कई रिएलिटी शो में बुलाया गया और इंडियन आइडियल के शो पर भी सहदेव का जादू छाया। रैपर बादशाह तो एक कदम आगे निकले और उन्होंने सहदेव को लेकर बचपन का प्यार टाइटल का एक म्यूजिक वीडियो निकाल दिया।

टॅग्स :गुजरातवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी