लाइव न्यूज़ :

होली में शराब पीकर स्टंट कर रहा था युवक, खुद के सीने में चलाया चाकू, चली गई जान, देखें वीडियो

By रुस्तम राणा | Updated: March 19, 2022 14:15 IST

गाने की धुन में मग्न होकर युवक ने हाथ में लिए चाकू को अपने सीने पर दे मारा। जब उसके सीने से खून आने लगा तो उसे आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

Open in App
ठळक मुद्देचाकू से गाने की धुन में अपने सीने में तीन-चार बार किया वारचाकू लगने के बाद आया खून, आनन-फानन में ले जाया गया अस्पताल

इंदौर:होली खुशियों का त्योहार होता है। लेकिन कुछ लोग इस खुशी के मौके पर कुछ ऐसा कर बैठते हैं कि खुशियां मातम में बदल जाती हैं। कुछ ऐसा ही हुआ इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में जहां होली के जश्न में एक युवक हाथ में चाकू लेकर नाच रहा था। गाने की धुन में मग्न होकर युवक ने हाथ में लिए चाकू को अपने सीने पर दे मारा। जब उसके सीने से खून आने लगा तो उसे आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

बाणगंगा पुलिस के मुताबिक, ये वाक्या गुरुवार देर रात तीन बजे का है। यहां कुशवाह नगर में रहने वाला 38 साल का गोपाल, पिता नारायण सोलंकी अपने दोस्तों के साथ दारू के नशे में गाने की धुन में नाच रहा था। इसी दौरान उसने चाकू निकाला और गाने की धुन के साथ उसे अपने सीने में मारने लगा।

3-4 बार अपने सीने में चाकू मारने के बाद, गोपाल को अहसास हुआ कि उसके सीने में चाकू गहरा लग गया है और खून तेजी से बहने लगा। ऐसी हालत में गोपाल को तुरंत अरबिंदो अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। इस घटना के दौरान परिवार के लोग वीडियो बना रहे थे जिसमें घटना पूरी कैद हो गयी। 

शराब के नशे में कई बार व्यक्ति अपना होशो हवाश खोकर कुछ ऐसा कर गुजरता है जिसका अंजाम बहुत बुरा होता है। गोपाल की इसी हरकत ने न केवल उसकी जान ले ली, बल्कि उसके परिवार के लिए होली की खुशियां मातम में बदल गईं। 

टॅग्स :वायरल वीडियोइंदौरहोली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

ज़रा हटकेप्रेम-प्रसंग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ने की घटनाएं तेजी से बढ़ी?, बिहार मेंकई हाई-वोल्टेज ड्रामे, 10 दिन में 15 केस?