लाइव न्यूज़ :

घर की छत से गिर रहे 4 साल के बच्चे को रेहड़ी वाले ने बचाया, देखें सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो

By अनुराग आनंद | Updated: October 12, 2020 14:05 IST

घर से मां व पिता के काम पर जाने के बाद छत पर खेलने के दौरान फिसलकर 4 वर्षीय बच्चा छत से नीचे गिरने लगा, इस दौरान उसकी 6 वर्षीय बहन की चीख सुनकर पास से गुजर रहा वेंडर बच्चे को बचाने के लिए वहां पहुंच गया।

Open in App
ठळक मुद्देदोनों बच्चे की पहचान पलयकोट्टई गांव के कवि (6) और एड्रिक एजिल (4) के रूप में की गई।कथित तौर पर यह घटना कुछ दिन पहले दोपहर में हुई थी।बच्चों के माता-पिता जॉन पीटर और जैन्सी मैरी दोनों निर्माण श्रमिक हैं, जो घटना के वक्त काम पर गए थे।

नई दिल्ली:तमिलनाडु में अपने घर की छत से गिर रहे 4 साल के बच्चे को पास से गुजरते हुए रेहड़ी वाले ने बचा लिया। छत से गिर रहे बच्चे को पकड़ते हुए रेहड़ी वाले का वीडियो किसी ने सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। 

इसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक बच्चे को उसकी बहन बचाने की कोशिश कर रही है। बच्चा छत से नीचे की तरफ लटका हुआ है और उसके हाथ को उसकी बहन ने पकड़ा है।

द न्यू इंडियन एक्सप्रेस के रिपोर्ट मुताबिक, लड़की पड़ोसियों से मदद मांगने के लिए शोर मचाती है जिसके बाद रेहड़ी वाला आकर उसे पकड़ लेता है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दिख रहे बच्चों की पहचान तमिलनाडु के मनाप्पराय के पास पलयकोट्टई गांव के कवि (6) और एड्रिक एजिल (4) के रूप में की गई। कथित तौर पर यह घटना कुछ दिन पहले दोपहर में हुई थी।

बच्चों के माता-पिता जॉन पीटर और जैन्सी मैरी दोनों निर्माण श्रमिक हैं और अपने घर में बच्चों को छोड़कर काम पर गए हुए थे। इसी दौरान यह घटना घटी थी। अकेले घर पर होने के कारण छोटे बच्चे अपने घर के आसपास और छत पर भी खेल रहे थे। 

इस दौरान छत पर दौड़ते हुए हुए एजिल छत से फिसल गया और हालांकि इस दौरान वह दीवार को पकड़ कर कुछ समय के लिए लटका रहा। इसके बाद अपने भाई को दीवार से लटकता देख, उसकी बहन कवि ने जल्दी से चिल्लाती हुआ आई औरउसने अपने भाई के हाथों को पकड़ लिया। अपने भाई के हाथ को मजबूती से पकड़कर कवि चिल्लाने लगी। कवि की आवाज सुनकर वहां पास से गुजर रहा रेहड़ी वाला मदद के लिए छत के नीचे मदद के लिए आ गया।

मोहम्मद सालिक (41) नामक यह स्ट्रीट वेंडर, जो उस गली में घर की सफाई का सामान बेचने के लिए आया हुआ था। उसने बच्चों को खतरे में फंसा देखा और मदद करने के लिए दौड़ पड़ा। वेंडर विक्रेता सालिक लड़के के नीचे सीधे में खड़ा हो गया, लड़की ने अपना हाथ ढीला कर दिया। इस तरह वेंडर ने गिरते समय लड़के को पकड़ लिया और उसे बचाने में कामयाब हो गया। 

टॅग्स :वायरल वीडियोतमिलनाडुसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी