लाइव न्यूज़ :

93 साल की दादी ने अपने जन्मदिन पर लगाए 'आंख मारे' गाने पर ठुमके, देखें दिल खुश कर देने वाला वीडियो

By प्रिया कुमारी | Updated: August 17, 2020 11:39 IST

93 साल की वृद्ध महिला का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दादी अपना बर्थडे सेलीब्रेट कर रही हैं उसके बाद वह आंख मारे गाने पर शानदार ठुमका लगा रही हैं, देखें वीडियो।

Open in App
ठळक मुद्देकोलकाता की एक 93-वर्षीय वृद्ध महिला का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।वीडियो को लगभग 5000 बार शेयर किया गया है और 6 लाख से ज्यादा बार देखा चा चुका है।

कोलकाता की एक 93 साल की वृद्ध महिला का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 93 साल की दादी  जन्मदिन मनाकर खूब इंजॉय कर रही हैं। इस वीडियो में आप देख सकते हैं बॉलीवुड का सुपरहिट सॉन्ग 'आंख मारे...' पर जबरदस्त डांस करती नजर आ रही हैं। वहां मौजूद लोग भी दादी के डांस से बहुत खुश नजर आ रहे हैं। उनके डांस को देखकर पास में खड़े लोग भी सीटियां मारने पर मजबूर हो गए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। 

डांस मूव्स का एक वीडियो उनके पोते ने फेसबुक पर शेयर किया था, जिसमें दादी अपना बर्थडे सेलीब्रेट कर रही हैं उसके बाद सबके साथ आंख मारे पर डांस कर रहे हैं। परिवार वाले उन्हें चीयर कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। दादी की एनर्जी को देख कर सब तारीफ रह रहे हैं। कोरोना वायरस से परेशान लोगों के बीच ये वीडियो दिल खुश कर देने वाला है। 

वीडियो को लगभग 5000 बार शेयर किया गया है और 6 लाख से ज्यादा बार देखा चा चुका है। लोग इस वीडियो को देखकर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है कि उम्र के इस पड़ाव पर भी डांस करके दादी युवा पीढ़ी को प्रेरणा दे रही हैं। दादी मां आप हजारों साल हम सबके बीच रहो। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, 'शानदार डांस, उम्र केवल एक संख्या है और कुछ नहीं। ऐसे कई रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। 

टॅग्स :वायरल वीडियोफेसबुकसोशल मीडियाकोलकाता
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

भारत'सूसू करा है इन्होंने लिफ्ट के अंदर': दिल्ली की महिला ने लिफ़्ट में कथित तौर पर पेशाब करने पर एक बुज़ुर्ग मुस्लिम व्यक्ति को टोका | VIDEO

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटकेप्रेम-प्रसंग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ने की घटनाएं तेजी से बढ़ी?, बिहार मेंकई हाई-वोल्टेज ड्रामे, 10 दिन में 15 केस?

ज़रा हटकेभक्तों ने लाखों रुपये बरसाए, नोटों के ढेर के नीचे दबे गुजराती लोक गायक गोपाल साधु?, वीडियो वायरल