लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: खेल-खेल में 9 साल के बच्चे ने निगल लिया एलईडी बल्ब और फिर....जानें पूरा मामला

By आजाद खान | Updated: August 28, 2023 09:40 IST

सर्जरी करने वाले डॉक्टरों ने कहा कि “यह माता-पिता के लिए एक अनुस्मारक है कि वे छोटी वस्तुओं से बच्चों को दूर रखें।''

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश के रतलाम में एक बच्चे ने एलईडी बल्ब निगल लिया है। इसके बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी थी जिसकी बाद उसकी सर्जरी हुई थी। डॉक्टरों ने बताया कि बल्ब खाने की नली में जाकर फंस गई थी।

भोपाल:  मध्य प्रदेश के रतलाम से एक अजीब मामला सामने आया है। यहां पर एक नौ महीने के बच्चे द्वारा एक छोटा एलईडी बल्ब निगल जाने की एक घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि इस घटना के बाद बच्चे की हालत खराब हो गई थी जिसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 

बता दें कि बच्चे की जान बचाने के लिए एक सर्जरी करनी पड़ी थी और बल्ब को निकाला गया था। सर्जरी से जुड़ी डॉक्टरों ने लोगों को यह सलाह दी है कि वे बच्चों को छोटी चीजें या फिर ऐसे खिलौने जिससे उनकी परेशानी बढ़ सकती है, उससे उन्हें दूर रखें। 

क्या है पूरा मामला

अस्पताल के अधिकारियों के अनुसार, यह बच्चा एक मोबाइल वाले खिलौने से खेल रहा था और खेलते खेलते वह मोबाइल के 'एंटीना' को अपने मुंह में ले लेता है। यह लड़का 'एंटीना' के साथ एक एलईडी बल्ब में ले लेता है और गलती से उसे निगल जाता है। ऐसे में उसकी हालत बिगड़ जाती है और उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ता है। 

बताया जा रहा है कि एलईडी बल्ब बच्चे की पेट में अलग हो गया था और वह खाने के नली में जाकर समा गया था जिससे मामला और भी गंभीर हो गया था। गौर करने वाली बात यह है कि इस तरीके से भोजन की नली में ऐसे कुछ सामान के चले जाने से सर्जरी ही करना सही होता है। 

डॉक्टरों की टीम ने की सर्जरी

सिविल अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राकेश जोशी की अगर माने तो बल्ब खाने की नली की दीवार को छेद कर दिया था जिस कारण उसकी अच्छे से जांच करने की जरूरत पड़ गई थी। ऐसे में फेफड़ों का सही से निरीक्षण करने के लिए डॉक्टरों द्वारा ब्रोंकोस्कोपी भी की गई थी क्योंकि जिस स्थान पर बल्ब फंसा था उसके आसपास का क्षेत्र पूरा सूज गया था। 

बाद में डॉक्टरों ने सर्जरी कर उसके खाने की नली से ब्लब को निकाला और इस तरीके से उसकी जान बचाई है। सर्जरी के बाद डॉक्टर ने लोगों से यह अपील की है कि वे बच्चों को छोटी वस्तुओं से दूर रखें। यही नहीं वे खिलौने के चयन को लेकर भी लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। 

 

टॅग्स :अजब गजबMadhya Pradeshडॉक्टर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो