लाइव न्यूज़ :

छोटे कद के चलते परेशान हुआ 9 साल का क्वादेन, रग्बी टीम मैदान में लेकर पहुंची, सपोर्ट में उतरे दिग्गज

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 23, 2020 16:45 IST

सोशल मीडिया पर लोग क्वादेन बेल्स के समर्थन में लगातार लिख रहे हैं.

Open in App
ठळक मुद्दे9 साल के क्वादेन बेल्स बुलीइंग से तंग होकर अपनी मां से चाकू मांग रहे थे.क्वादेन की मां ने अपने बच्चे का वीडियो बनाकर दुनिया को बुलीइंग के खिलाफ संदेश दिया.

9 साल के क्वादेन बेल्स अब खुश नजर रहे हैं। दो दिन पहले क्वादेन बेल्स का एक वीडियो वायरल हुआ था जो उनकी मां ने ही बनाया था। क्वादेन छोटे कद की समस्या से जूझ रहे हैं, उम्र के हिसाब से उनकी ऊंचाई नहीं बढ़ी। इस वजह से स्कूल में उन्हें प्रताड़ना का शिकार होना पड़ता था। बुलीइंग से परेशान होकर क्वादेन की जीवित रहने की इच्छा ही नहीं रही। एक दिन जब उनकी मां स्कूल पहुंची तो उसने रोते हुए अपनी मां को पूरी कहानी सुनाई। क्वादेन ने कहा, मैं इसी वक्त खुद को खत्म करना चाहता हूं।

इस घटना के बाद क्वादेन की मां ये बात सारी दुनिया को बताने की ठानी। क्वादेन अपनी मां याराका के साथ ऑस्ट्रेलिया में रहते हैं। यह वीडियो वायरल होते ही क्वादेन के पक्ष पर लोगों का समर्थन उमड़ पड़ा। क्वादेन बेल्स को Achondroplasia नामक बीमारी है। 

सोशल मीडिया में लोग जमकर इस बच्चे का समर्थन कर रहे हैं। राष्ट्रीय रग्बी लीग में क्वादेन मैच देखने पहुंचे। शनिवार (22 फरवरी को) की इंडिजेनियस ऑल स्टार्स टीम ने क्वादेन को माओरी ऑल स्टार्स से होने वाले मैच देखने के लिए आमंत्रित किया था। इस दौरान क्वादेन रग्बी के दिग्गज खिलाड़ियों के साथ खुश दिखे।

मशहूर कॉमेडियन ब्रैड विलियम्स भी बच्चे के समर्थन में आए हैं, वह खुद छोटे कद के हैं। विलियम्स ने बच्चे के समर्थन में एक पेज शुरू किया जिससे वह चंदा जुटाकर क्वादेन को डिज्नीलैंड घुमाना चाहते हैं। इसके अलावा ब्रैड ने कहा, अगर इस कैम्पेन से ज्यादा पैसा आता है तो वह उस रकम को एंटी-बुलीइंग चैरिटी को दान करेंगे। 

जानें क्वादेन ने अपनी मां से क्या कहा

करीब 6.46 मिनट के लंबे वीडियो के दौरान क्वाडन ने कहा कि 'मैं चाकू घोंपना चाहता हूं। मैं चाहता हूं कि कोई मुझे मार डाले। बच्चे की मां ने कहा, उसने एक छात्र द्वारा अपने बेटे क्वादेन का मजाक उड़ाते हुए देखा। मां याराका ने कहा, "वह रोते हुए अपनी कार की ओर भागा क्योंकि वह नहीं चाहता था कि स्कूल में कोई घटना का दृश्य बने। मुझे लगता है कि मैं एक अभिभावक के रूप में असफल हो रही हूं। शिक्षा प्रणाली विफल हो रही है।" 

टॅग्स :वायरल वीडियोवायरल कंटेंटऑस्ट्रेलिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो