लाइव न्यूज़ :

टाटा मुंबई मैराथन: हाथ में तिरंगा लेकर 80 साल की महिला ने किया कमाल, साड़ी और जूतों में 'नानी' ने ऐसे लगाई दौड़, देखें वायरल वीडियो

By आजाद खान | Updated: January 19, 2023 17:10 IST

वीडियो में यह देखा गया है कि बुजुर्ग महिला हाथ में तिरंगा लिए हुए दौड़ रही है। यही नहीं उनके द्वारा अन्य लोगों को सलाह भी देते हुए देखा गया है।

Open in App
ठळक मुद्दे18वें टाटा मुंबई मैराथन में एक 80 साल की महिला ने हिस्सा लिया है। ऐसे में मैराथन में हिस्सा लेने वाली महिला का वीडियो खूब वायरल भी हो रहा है। वीडियो में महिला को साड़ी और जूतों में दौड़ते हुए देखा गया है।

मुंबई: प्रतिष्ठित टाटामुंबई मैराथन का एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक 80 साल की बुजुर्ग महिला द्वारा मैराथन में हिस्सा लेने और दौड़ते हुए देखा गया है। वायरल वीडियो में महिला को कभी दौड़ते हुए तो कभी हाथ में तिरंगा लिए हुए खड़ा होते हुए देखा गया है। 

वीडियो में बुजुर्ग महिला को साड़ी और जूतों में देखा गया है जो और लोगों को साथ रेस में हिस्सा ले रही है और दौड़ रही है। वहीं इस वीडियो के वायरल सोशल मीडिया पर भी इस महिला की खूब चर्चा हो रही है और यूजर्स इसे लेकर तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे है। 

क्या दिखा वीडियो में

वायरल इस वीडियो में यह देखा गया है कि 80 साल की बुजुर्ग महिला जो साड़ी और जूतों में दिखाई दे रही है, इसे रेस में दौड़ रही है। महिला को कभी हाथ में तिरंगा लिए हुए दौड़ते हुए देखा गया है तो कभी वह खाली हाथ दौड़ रही है। उन्हें मैराथन में और लोगों के साथ भी दौड़ते हुए देखा गया है। 

वीडियो में जब उनसे पूछा गया है कि आपको दौड़ कर कैसा लग रहा है तो उन्होंने कहा कि बहुत ही अच्छा लग रहा है। बुजुर्ग महिला ने यह भी बताया कि वह हर रोज दौड़ने की प्रैक्टिस करती है। यही नहीं उन्होंने लोगों को चलते और दौड़ने की भी सलाह दी है। 

क्या है पूरा मामला

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @inforstyle नामक आईडी से अपलोड किया गया है। ऐसे में वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि यह वीडियो अपलोड करनी वाली की नानी है जो 80 साल की है और वे मुंबई में आयोजित प्रतिष्ठित टाटा मुंबई मैराथन में हिस्सा ली है। आपको बता दें कि यह मैराथन का 18वें संस्करण था जिसमें 'नानी' ने हिस्सा लिया था।

वीडियो में जब 'नानी' से पूछा गया कि वह पहली बार इस मैराथन में हिस्सा ली है तो उन्होंने कहा है कि वे इससे पहले एक बार इसमें हिस्सा ली थी। ऐसे में कोरोना के बाद वे फिर से इसमें हिस्सा ली है और पूरे जोश के साथ दौड़ रही है। आपको बता दें कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और यूजर्स इसे लेकर कमेंट्स भी कर रहे है।  

टॅग्स :अजब गजबवायरल वीडियोमुंबईटाटा
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी