लाइव न्यूज़ :

रेलवे पुलिस के हेल्पलाइन नंबर पर 80 परसेंट लोग करते हैं ऐसी डिमांड, जानकर हैरान रह जाएंगे

By भाषा | Updated: September 15, 2019 23:09 IST

रेलवे पुलिस हेल्पलाइन नंबर 1512 की शुरूआत 2015 में की गयी थी। इसका मकसद ट्रेनों में यात्रियों को आने वाली दिक्कतों की शिकायत अथवा रेलवे स्टेशनों या ट्रेनों में होने वाले अपराध के बारे में पुलिस को शिकायत दर्ज कराने में मदद करना था।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस अधिकारी ने कहा कि फोन कर यात्री जिन चीजों की मांग करते हैं उसमें फोन रिचार्ज करने, पिज्जा पहुंचाने की मांग आदि शामिल है।इसके अलावा वे बर्गर, चाय, जूस, ठंडे पानी आदि की मांग करते हैं। कुछ ऐसे यात्री हैं जो बिजली का बिल जमा कराने के लिए अथवा ट्रेन टिकट की बुकिंग कराने के लिए पुलिस की सहायता मांगते हैं। 

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रेलवे पुलिस को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि लोगों की मदद के लिए बनाई गई उसकी हेल्पलाइन नंबर पर रोजाना 80 फीसदी से अधिक कॉल पिज्जा और बर्गर की डिलीवरी, मोबाइल रिजार्च और ऐसे ही अन्य मामलों के संबंध में आते हैं। 

पुलिस ने रविवार को बताया कि दिल्ली में रेलवे पुलिस के नियंत्रण कक्ष में हेल्पलाइन नंबर 1512 पर रोजाना औसतन 200 कॉल आते हैं और इनमें से 80 फीसदी ऐसे कॉल होते हैं जिनमें यात्री स्टाफ से पिज्जा बर्गर जैसे खाने-पीने की चीजें डिलीवर करने की मांग करते हैं या रेलवे में नौकरियों के बारे में पूछताछ करते हैं। 

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि फोन कर यात्री जिन चीजों की मांग करते हैं उसमें फोन रिचार्ज करने, पिज्जा पहुंचाने की मांग आदि शामिल है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा वे बर्गर, चाय, जूस, ठंडे पानी आदि की मांग करते हैं। उन्होने बताया कि कुछ ऐसे यात्री हैं जो बिजली का बिल जमा कराने के लिए अथवा ट्रेन टिकट की बुकिंग कराने के लिए पुलिस की सहायता मांगते हैं। 

रेलवे पुलिस हेल्पलाइन नंबर 1512 की शुरूआत 2015 में की गयी थी। इसका मकसद ट्रेनों में यात्रियों को आने वाली दिक्कतों की शिकायत अथवा रेलवे स्टेशनों या ट्रेनों में होने वाले अपराध के बारे में पुलिस को शिकायत दर्ज कराने में मदद करना था। पुलिस उपायुक्त (रेलवे) दिनेश कुमार गुप्ता ने बताया कि रेलवे पुलिस का यह हेल्पलाइन नंबर देशव्यापी है लेकिन अधिकतर समय इसे पुलिस सहायता नंबर की तरह इस्तेमाल करने की बजाए लोग इसका उपयोग रेलवे पूछताछ के लिए करते हैं। 

पुलिस ने बताया कि वास्तव में लोगों को इस बात की जानकारी नहीं है कि इस हेल्पलाइन नंबर का मुख्य उद्देश्य क्या है और यही वजह है कि वे निरर्थक आग्रह करते हैं। 

टॅग्स :दिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो