लाइव न्यूज़ :

8 साल की बच्ची दिखने लगी 80 की, इस वजह से हुई मौत 

By पल्लवी कुमारी | Updated: January 2, 2018 15:09 IST

8 साल की लूसी का शरीर 8 गुना ज्यादा तेजी से बूढ़ा हो रहा था। डॉक्टर भी बच्ची को देख कर हैरान थे।

Open in App

दुनिया में ऐसे बहुत लोग अजीबो-गरीब बीमारी के शिकार हैं जो डॉक्टरों को भी हैरान कर देती है। ऐसी ही एक विचित्र बीमारी से पीड़ित थी आयरलैंड के बैलीवार्ड में रहने वाली 8 साल की बच्ची लूसी पार्के। लूसी का शरीर 8 गुना ज्यादा तेजी से बूढ़ा हो रहा था। इस बीमारी की वजह से लूसी की मौत हो गई। लूसी की मां ने सोशल मीडिया पर बच्ची की काफी हैरान कर देने वाली तस्वीरें शेयर की हैं। लूसी की मां ने यह भी बताया कि यह बीमारी 4 लाख में से किसी एक लोग को ही होती है।

तेजी से ढ़लता है उम्र

द सन वेबसाइट के मुताबिक लूसी  'Hutchinson Gilford Progeria Syndrome' नाम की बीमारी से ग्रसित थी। डॉक्टरों का कहना है कि इसमें शरीर की एजिंग और आम एजिंग प्रोसेस यानी इंसान का शरीर 8 गुना ज्यादा तेजी से बूढ़ा होता है। 

क्या कहते हैं डॉक्टर 

'Hutchinson Gilford Progeria Syndrome' ये बीमारी ज्यादातर बच्चों को ही होती है। इस बीमारी में बच्चे का सिर बहुत ज्यादा तेजी से बढ़ता है। सिर का आकार आम इंसान की तरह नहीं होता। शरीर में एकाएक जेनेटिक बदलाव होते हैं और बच्चे का शरीर तेजी से ढलता चला जाता है। बीमारी की वजह से स्किन काफी पतली और ढीली पड़ जाती है। सिर के सारे बाल गिर जाते हैं। डॉक्टरों के पास अभी तक इस बीमारी का कोई इलाज नहीं है। 

माता-पिता ने सोशल मीडिया पर लिखी कविता

वेबसाइट Belfast Live के अनुसार, मां स्टेफनी ने इस बात की जानकरी दी कि उसकी बेटी लूसी अब इस दुनिया में नहीं रही। स्टेफनी ने अपनी बेटी के लिए एक कविता भी लिखी, जिसका शीर्षक है- 'We have lost our precious Lucy' हमने अपनी प्यारी लूसी को खो दिया।  कविता में उन्होंने यह भी लिखा था कि लूसी शरीर से कमजोर थी, लेकिन दिल की मजबूत थी। 

टॅग्स :वायरल कंटेंटविश्व समाचारसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: कर्नाटक के मंदिर में प्री-वेडिंग शूट करना पड़ा भारी, स्थानीय लोगों ने फोटोग्राफर को पीटा; 7 गिरफ्तार

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी