लाइव न्यूज़ :

मसीहा बनकर आया 73 साल का बुजुर्ग, 36 परिवारों के चुकाए बिजली-पानी के बिल, 3 लाख रुपये हुए खर्च

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: December 27, 2019 10:32 IST

बुजुर्ग ने कहा कि क्रिस्मस का त्योहार मनाने वाले परिवारवालों के बिल इसलिए चुकाए ताकि वे आराम से चिंतामुक्त होकर त्योहार मना सकें। 

Open in App
ठळक मुद्देजिंदगी में बुरा वक्त देखकर आगे बढ़े शख्स ने इसलिए तीन दर्जन परिवारों के यूटिलिटी बिल चुकाए ताकि वे आराम से क्रिस्मस मना सकें।भारतीय करेंसी के हिसाब से माइक एसमोंड नाम के बुजुर्ग ने यूटिलिटी बिल चुकाने के लिए लगभग 3 लाख रुपये खर्च किए। 

''1980 में मैंने बुरे वक्त का सामना किया और बिल चुकाने के लिए परेशानियां उठानी पड़ीं। मैं नहीं चाहता था कि कोई और इस तरह की दिक्कत से गुजरे। मैं कुछ ऐसा करना चाहता था कि जिसके बारे में मुझे पता हो कि वह क्रिस्मस के समय लोगों के लिए बदलाव लाएगा।'' यह कहना है 73 वर्ष के बुजुर्ग का जिसने 36 परिवारों के बिजली और पानी जैसे यूटिलिटी बिल लाखों की रकम खर्च कर भर दिए। 

भारतीय करेंसी के हिसाब से माइक एसमोंड नाम के बुजुर्ग ने तीन दर्जन परिवारों के यूटिलिटी बिल चुकाने के लिए लगभग 3 लाख रुपये खर्च किए। 

एबीसी न्यूज की खबर के मुताबिक, माइक एस एसमोंड अमेरिका के फ्लोरिडा के रहने वाले हैं। उन्होंने कहा कि क्रिस्मस का त्योहार मनाने वाले परिवारवालों के बिल इसलिए चुकाए ताकि वे आराम से चिंतामुक्त होकर त्योहार मना सकें। 

माइक ने ऐसे लोगों की जानकारी जुटाने के लिए गल्फ ब्रीज सिटी हॉल से संपर्क किया। उन्होंने जब यूटिलिटी बिलिंग सुपरवाइजर जोआन ओलिवर को अपने इरादे से वाकिफ कराया तो अचरज के मारे वह दंग रह गईं।

ओलिवर ने मीडिया से कहा, ''मैं ग्राहक सेवा इंडस्ट्री में कुछ 20 वर्षों से काम कर रही हूं। इन वर्षों में इस तरह की उदारता मैंने कभी नहीं देखी।''

माइक के द्वारा जिन लोगों के बिल भरे गए थे, उन्हें एक क्रिस्मस कार्ड द्वारा सूचित किया गया। 

कार्ड में लिखा गया था, ''आप छुट्टियों के इस मौसम में आसानी से आराम फरमा सकते हैं यह जानते हुए कि आपको एक कम बिल का भुगतान करना है। गल्फ ब्रीज पूल्स और स्पाज की ओर से हम यहां द सिटी ऑफ गल्फ ब्रीज में आपको और आपके परिवार को एक खुशहाल छुट्टी के मौसम की शुभकामनाएं देना चाहते हैं।''

टॅग्स :वायरल कंटेंटलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतRam Rasayan Book: 'राम रसायन' पुस्तक के बारे में बोले डॉ. विजय दर्डा, कहा- "यह किताब राम के चरित्र को अनुभव करने का जरिया"

भारत'Ram Rasayan' Book: रामकथा पर आधारित पुस्तक 'राम रसायन' का मुरारी बापू ने किया विमोचन

भारतLokmat Parliamentary Awards 2025: डॉ. विजय दर्डा ने कहा- लोकमत लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में अपनी भूमिका निभा रहा है

भारतLokmat Parliamentary Awards 2025 : आरपीआई प्रमुख रामदास आठवले ने कहा- मैं जिनके साथ रहता हूं उन्हें सत्ता मिलती है

भारतLokmat National Conclave 2025: 'विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका का अस्तित्व देश के आम नागरिकों के अधिकार, न्याय को सुनिश्चित करना है', पूर्व सीजेआई बीआर गवई बोले

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल