लाइव न्यूज़ :

जर्मनी: 150 किलोग्राम विस्फोटक से 63 साल पुराने पुल को किया गया ध्वस्त, ब्रिज गिराने का वीडियो आया सामने

By आजाद खान | Updated: May 9, 2023 16:03 IST

जानकारी के अनुसार, यह ब्रिज खराब हो गया था, ऐसे इसके इस्तेमाल पर रोक लगा दी गई थी। इस पुल को 2 दिसंबर 2021 को बंद कर दिया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया पर जर्मनी का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक 1960 के दशक में बने पुल को गिराते हुए देखा गया है। इस पुल को गिराने के लिए 150 किलोग्राम विस्फोटक की जरूरत पड़ी थी।

बर्लिन:  जर्मनी के लुडेन्सचेड में एक पुराने पुल के तोड़े जाने का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में बहुत पहले बने एक पुल को गिराते हुए देखा गया है। यह पुल 450 मीटर लंबा था जिसे गिराने के लिए 150 किलोग्राम के विस्फोट का इस्तेमाल किया गया है। 

इस पुल को गिराए जाने के नजारे को देखने के लिए काफी संख्या में लोग भी वहां मौजूद थे। इन लोगों ने घटना का वीडियो भी बनाया है। बताया जा रहा है कि 10 जून तक पुल के मलबे को वहां से हटा दिया जाएगा। यही नहीं खबर यह भी है कि यहां एक नया पुल बनाने में करीब पांच साल लग सकते है। 

क्या दिखा वीडियो में 

वायरल हो रहे इस वीडियो में यह देखने को मिला है कि एक पुराना कैसे गिर रहा है। वीडियो के शुरुआत में पुल के तीन खंभे दिखाई दे रहे है जिसमें सबसे पहले विस्फोट होता है और बीच से ही खंबे फटने लगते है। तीन से चार पुल के खंबे एक साथ गिरने लगते है जिससे पूरा का पूरा पुल ताश के पत्तों की तरह जमीन पर आ जाता है। 

ऐसे में जैसे ही पुल नीचे की ओर जाता है और पूरा इलाका धूल-धूल हो जाता है और काफी ऊंचाई तक पुल के मलबों के धुल उड़ते हुए दिखाई मिले है। इस पुल को तोड़ते समय जब धमाका हुआ तो वहां मौजूद लोगों ने इस पर रिएक्शन भी दिए है। जानकारी के अनुसार, पुल को गिराते समय आस-पास के घरों को कोई नुकसान न पहुंचे, इसके लिए बैरियर के तौर पर 50 से अधिक स्टैक्ड कंटेनरों का इस्तेमाल भी हुआ है। 

क्या है पूरा मामला

खबर के अनुसार, यह पुल जर्मनी के लुडेन्सचेड में स्थित था और इसे रहमेदे वैली ब्रिज के नाम से जाना जाता था। बजाता जा रहा है कि पुल के खराब होने के बाद इसका इस्तेमाल बंद कर दिया गया था और इसके बाद से इसमें कोई मरम्मत का कार्य भी नहीं चलता था।  स्थानीय समाचार रिपोर्टों के अनुसार, दरार और क्षति के कारण A45 रहमेदेताल मोटरवे पुल को 2 दिसंबर 2021 को बंद कर दिया गया था। 

ऐसे में पुल के मलबे को 10 जून हटा लिए जाने की बात कही जा रही है। ऐसे में एक नए रिपोर्ट में यह कहा गया है कि नए पुल को बनाने के लिए करीब पांच साल लग जाएंगे। बताया जा रहा है कि इस जर्मन ब्रिज को 1960 के दशक में बनाया गया था और इसका निर्माण 1965 और 1968 के बीच किया गया था। 

टॅग्स :अजब गजबवायरल वीडियोजर्मनीब्रिज हादसा
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?