लाइव न्यूज़ :

फोन कॉल से हंगामा मचा, परिवार वाले घर के जिस सदस्य को मरा जानकर दफना कर आए थे वह जिंदा निकला...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 6, 2023 17:36 IST

शेख को कब्रिस्तान में दफना कर आने के बाद उसके एक दोस्त ने गलती से फोन पर शेख का नंबर दबा दिया और जब उधर से शेख ने ‘हैलो’ किया तो पैरों तले से जमीन खिसक गई।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने सोमवार को यह जानकारी देते हुए मामला कुछ यूं बताया। ऑटो रिक्शा चालक शेख रविवार को एक आश्रय गृह में ठहरा हुआ था।एक दोस्त ने उसे गलती से फोन कर दिया।

पालघरः पालघर में एक फोन कॉल से हंगामा मच गया। दरअसल हुआ यूं कि परिवार वाले घर के जिस सदस्य को मरा जानकर दफना कर आए थे वह जिंदा निकला। शेख को कब्रिस्तान में दफना कर आने के बाद उसके एक दोस्त ने गलती से फोन पर शेख का नंबर दबा दिया और जब उधर से शेख ने ‘हैलो’ किया तो पैरों तले से जमीन खिसक गई।

पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी देते हुए मामला कुछ यूं बताया। पुलिस के मुताबिक, ऑटो रिक्शा चालक शेख रविवार को एक आश्रय गृह में ठहरा हुआ था। जहां, एक दोस्त ने उसे गलती से फोन कर दिया। जिसका जवाब देते हुए चालक ने बताया कि वह ठीक है। दोस्त के साथ बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

पुलिस ने बताया कि 29 जनवरी को बोईसर और पालघर स्टेशनों के बीच पटरी पार करते समय रेलगाड़ी की चपेट में आने से एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई थी। जिसके बाद पालघर के एक व्यक्ति ने जीआरपी से संपर्क किया और दावा किया कि मृतक उसका भाई रफीक शेख है, जो दो महीने पहले लापता हो गया था, जिसके लिए परिवार ने पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई थी।

पालघर जीआरपी ने "मृत" व्यक्ति की पत्नी से संपर्क किया जो केरल में थी। अधिकारी ने बताया कि वह पालघर आई और शव की शिनाख्त भी की, जिसके बाद उसे परिवार को सौंप दिया गया। परिवार के सदस्यों ने दो दिन पहले शेख को दफना दिया था। अधिकारी के मुताबिक, पुलिस ने शेख के जिंदा होने की खबर उसके परिवार को दे दी है। वहीं, पुलिस अज्ञात मृत व्यक्ति (जिसे दफनाया गया) के परिजनों का पता लगाने में जुट गई है।

टॅग्स :महाराष्ट्रPuneपालघर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो