लाइव न्यूज़ :

टीम को जिताया तो खिलाड़ी को मिला अनोखा 'मैन ऑफ द मैच', 5 लीटर पेट्रोल से भरा हुआ कैन देख हैरान रह गए लोग

By अमित कुमार | Updated: March 2, 2021 13:07 IST

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों से परेशान लोग इसका अलग-अलग तरह से विरोध कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक तस्वीर चर्चा में है।

Open in App
ठळक मुद्देएक क्रिकेट खिलाड़ी को मैच में बेहतर प्रदर्शन के लिए गिफ्ट के रूप में पेट्रोल का कैन दिया गया है। सोशल मीडिया पर इस अनोखे मैन ऑफ द मैच की तस्वीर वायरल हो रही है। पेट्रोल कैन पर लिखा था ‘मोदी ब्रांड अनमोल पेट्रोल’ 5 लीटर की कीमत 510 रुपये।

हमारे देश में क्रिकेट फैंस की तादाद काफी अधिक है। यही वजह है कि भारत में आयोजित होने वाली छोटी-छोटी टूर्नामेंटों को देखने के लिए भी बड़ी संख्या में दर्शक आते रहते हैं। मध्यप्रदेश के भोपाल में एक क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान भी लोगों की भीड़ देखी गई। लेकिन इस दौरान मैच खत्म होने के बाद कुछ ऐसा देखने को मिला जिसे देख हर कोई हैरान रह गया। 

दरअसल, क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला ने करवाया था। रविवार को इस टूर्नामेंट का फाइनल मैच समाप्त हुआ। मैच खत्म होने के बाद सलाउद्दीन अब्बासी को मैन ऑफ द मैच चुना गया। सलाउद्दीन अब्बासी के दमदार प्रदर्शन के लिए उन्हें इस खिताब के लिए नवाजा गया। लेकिन मैन ऑफ द मैच में कोई धनराशि नहीं बल्कि 5 लीटर पेट्रोल से भरा हुआ कैन दिया गया। 

मनोज शुक्ला और सलाउद्दीन अब्बासी की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। 5 लीटर पेट्रोल से भरा हुए इस कैन की तस्वीर को देख फैंस इस पर खूब प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसा करने के पीछे की वजह बताते हुए मनोज शुक्ला ने मीडिया से कहा कि पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों का विरोध करने का इससे अच्छा तरीका और कोई नहीं हो सकता है। 

टॅग्स :पेट्रोलपेट्रोल का भाववायरल वीडियोसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो