लाइव न्यूज़ :

देखें वीडियो: 18 फुट लंबे अजगर का पेट था बहुत फुला, काटने पर निकला 5 फुट बड़ा मरा हुआ घड़ियाल, डॉक्टर भी हुए हैरान

By आजाद खान | Updated: November 12, 2022 11:26 IST

वीडियो में यह देखा गया है कि 18 फुट के अजगर का पेट बहुत फुला हुआ है और उसका पेट काटा गया है। ऐसे में उसके पेट से मरा हुआ घड़ियाल निकला है।

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया पर 18 फुट अजगर का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में अजगर के पेट से 5 फुट का मरा हुआ घड़ियाल बाहर निकला है। ऐसे में वहां मौजूद डॉक्टर भी घड़ियाल को देख हैरान हो गए है।

Viral Video: एक 18 फुट अजगर (Python) का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें उसके द्वारा करीब पांच फुट के एक घड़ियाल (Alligator) को निगल लेने की बात सामने आ रही है। वीडियो में यह देखा जा रहा है कि अजगर के घड़ियाल को निगल लेने से उसका पेट फूल जाता है और उसे काटना पड़ता है। 

आम तौर पर सांपों (Snakes) की विभिन्न प्रजातियों में अजगर को ज्यादा खतरनाक नहीं माना जाता है। लेकिन यह सांप अगर किसी को पकड़ ले तो पल भर में उसकी जान ले सकता है। 

वीडियो में क्या दिखा

वायरल इस वीडियो के पहले भाग में यह देखा गया है कि 18 फुट का एक विशाल अजगर जमीन पर लेटा हुआ है और उसका पेट बहुत फुला हुआ है। उसके आस-पास कुछ लोग डॉक्टर भी दिखाई दे रहे है जो उसके पेट को चीरने वाले है।

इस वीडियो को यहां देखें:

वीडियो के अगले हिस्से में यह देखा गया है कि अजगर का पेट फाड़ा जाता है और उसमें से करीब पांच फुट का एक घड़ियाल निकलता है। वहां मौजूद लोगों ने घड़ियाल के हाथ-पैर हिलाए यह देखने के लिए वह अभी भी जिंदा है या नहीं लेकिन उसने कोई हरकत नहीं की। इतने बड़े घड़ियाल को निगल लेने की बात पर वहां मौजूद लोग भी हैरान हो रहे थे। 

क्या है पूरा मामला

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @rosiekmoore नामक आईडी से शेयर किया गया है। बताया जा रहा है कि यह घटना अमेरिका के फ्लोरिडा में घटी है जहां एक बर्मीज अजगर के पेट से करीब 5 फुट का घड़ियाल मिला है। 

न्यूजवीक के अनुसार, दावा किया जा रहा है कि 18 फुट के अजगर को नेशनल पार्क के कर्मचारियों ने पकड़ा है जिसके बाद उसे मौत दी गई है। इसके बाद उसके पेट से चीर कर इस घड़ियाल को निकाला गया है। 

इस पर बोलते हुए जियोसाइंटिस्ट का कहना है कि फ्लोरिडा के बर्मीज अजगरों को मौत दे देनी चाहिए, ऐसा इसलिए क्योंकि ये जंगली जानवरों को खतरा बन रहे है। 

टॅग्स :अजब गजबवायरल वीडियोइंस्टाग्राम
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

ज़रा हटकेप्रेम-प्रसंग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ने की घटनाएं तेजी से बढ़ी?, बिहार मेंकई हाई-वोल्टेज ड्रामे, 10 दिन में 15 केस?