लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल में समुद्र किनारे अचानक दिखी 35 फुट की विशाल व्हेल, देखने जुटी भीड़, देखें वायरल वीडियो

By पल्लवी कुमारी | Updated: June 29, 2020 13:54 IST

पश्चिम बंगाल के पूर्वी मिदनापुर जिले के मंदारमणि में सोमवार (20 जून) सुबह एक विशाल व्हेल लहरों के साथ बहकर समुद्र के किनारे आ गई। जांच के बाद पता चला की वह मृत है। पुलिस और वन विभाग की टीम रेस्कयू में लगी है।

Open in App
ठळक मुद्दे घटनास्थल पर मौजूद मंदारमणि पुलिसकर्मी और वन विभाग की टीम व्हेल को वहां से हटाने की तैयारियों में लगी हुई है। मिदनापुर जिले के स्थानीय निवासियों का कहना है कि ये इस इलाके की पहली घटना है।

कोलकाता: पश्चिम बंगाल (West Bengal) के पूर्वी मिदनापुर जिले के मंदारमणि में समुद्र किनारे एक विशाल व्हेल लहरों के साथ बहकर आ गई। विशाल व्हेल 35-फुट की है। इसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। स्थानीय लोगों ने वन विभाग की टीम को सूचना दी तो वह मौके पर पहुंचे। मौके पर पहुंचने के बाद जब उन्होंने जांच की तो पता चला की व्हेल की मौत हो चुकी है। 

इस विशाल व्हेल की खबर जैसे ही आस-पास के इलाकों में पहुंची उसे देखने के लिए वहां भीड़ जुट गई। घटनास्थल पर मौजूद मंदारमणि पुलिसकर्मी और वन विभाग की टीम व्हेल को वहां से हटाने की तैयारियों में लगी हुई है। 

पश्चिम बंगाल में समुद्र किनारे मिली विशाल व्हेल" title="पश्चिम बंगाल में समुद्र किनारे मिली विशाल व्हेल"/>
पश्चिम बंगाल में समुद्र किनारे मिली विशाल व्हेल

मंदारमणि कोलकाता से 150 किलोमीटर की दूरी पर है। स्थानीय लोगों का दावा है कि इस इलाके में इस तरह की यह पहली घटना है। व्हेल का विशाल सिर खून से लथपथ पाया गया है। वहीं उसकी पूंछ पर भी चोट के कुछ निशान दिखाई दिए हैं। हालांकि  व्हेल को चोट कैसे लगी है, इसका खुलासा नहीं हो पाया है। 

 संजय किशोर नाम के ट्विटर यूजर ने विशाल व्हेल की तस्वीरें अपने ट्विटर पर शेयर की है।

एक अन्य ट्विटर यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, पश्चिम बंगाल के पूर्वी मिदनापुर जिले के मंदारमणि में सोमवार को एक विशाल व्हेल देखी गई। व्हेल की मौत का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन मृत व्हेल की पूंछ और शरीर पर चोट के निशान हैं।

एक यूजर ने इसकी मौत पर दुख जताया है। 

मंदारमणि पश्चिम बंगाल का एक पर्यटन स्थल है। जो दीघा के समीप है। यहां हर साल लाखों लोग छुट्टियां मनाने आते हैं। कोरोनो वायरस महामारी के कारण दोनों स्थान अब पर्यटकों के लिए फिलहाल बंद हैं।

टॅग्स :पश्चिम बंगालवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'