लाइव न्यूज़ :

हैदराबाद कांड के बीच ट्रेंड हुआ #BabriMasjid, ओवैसी और उमर खालिद ने ट्वीट कर कहा- '6 दिसंबर 1992 का दिन भुलाया नहीं जा सकता...'

By पल्लवी कुमारी | Updated: December 6, 2019 16:26 IST

बाबरी मस्जिद का विवादित ढांचा गिराए जाने के 27 साल पूरे होने के मौके पर सुप्रीम कोर्ट में राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद भूमि विवाद फैसले पर पुनर्विचार के लिये चार अलग अलग याचिकायें दायर की गई है।

Open in App
ठळक मुद्देअयोध्या में राम मंदिर-बाबरी मस्जिद विवाद में सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद 6 दिसंबर को पहली बरसी है।बाबरी मस्जिद का विवादित ढांचा गिराए जाने के 27 साल पूरे होने के मौके पर ट्विटर पर #BabriMasjid ट्रेंड कर रहा है।

राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद भूमि विवाद में सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर पुनर्विचार के लिये चार अलग अलग याचिकायें दायर की गई है। इस याचिका को दायर करने के लिए आज का दिन इसलिए चुना गया है क्योंकि 6 दिसंबर को ही अयोध्या में कथित तौर पर बाबरी मस्जिद को तोड़ा गया था। इन याचिकाओं के दायर होते ही ट्विटर पर हैशटैग #BabriMasjid ट्रेंड करने लगा। बाबरी मस्जिद के विध्वंस की 27 वीं बरसी की पूर्व संध्या पर अयोध्या में कड़ी सुरक्षा की गई है। ताकि किसी तरह का कोई विरोध ना हो। 

इस ट्रेंड के साथ एआईएमआईएम सुप्रीमो व सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने भी एक ट्वीट किया। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, ''6 दिसंबर, 1992 को अयोध्या में एक मस्जिद को तोड़ दिया गया था। मुझे याद है कि एक युवा के रूप में मैंने इसको देखा और मुझे यकीन है कि अगली पीढ़ी का हर बच्चा इसे भी याद करेगा। एक मस्जिद चार शताब्दियों तक वहां खड़ी रही और इसे नष्ट करने वालों को न्याय का सामना करना बाकी है।'' 

इस मुद्दे पर पूर्व जेएनयू के छात्र उमर खालिद ने भी ट्वीट किया। उन्होंने लिखा,  6 दिसंबर 1992, इस दिन को कोई कभी नहीं भूल सकता। यह सिर्फ एक मस्जिद को नष्ट करने के बारे में कभी नहीं था। यह समान नागरिकता और समान अधिकारों के विचार को नष्ट करने के बारे में था। वह विनाश अभी भी चल रहा है, ईंट से ईंट। इससे पहले कि बहुत देर हो जाए, इसे उलटने के लिए लड़ें!

देखें और लोगों की प्रतिक्रिया 

टॅग्स :बाबरी मस्जिद विवादअयोध्या फ़ैसलाअयोध्याअसदुद्दीन ओवैसीउमर खालिद
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठमर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी?, पूंछ को हिला नहीं पाए थे भीम?

पूजा पाठअहिरावण वध के लिए हनुमान जी ने धारण किया था पंचमुखी स्वरूप?, श्रीराम-लक्ष्मण को कैद से मुक्त कराया, जानें कहानी

पूजा पाठश्रीराम और तीर्थंकर महावीर के बीच वंश परंपरा का मधुर संबंध

पूजा पाठराम राज्य: वैश्विक शांति का कालजयी मार्ग?, जननी जन्मभूमिश्च स्वर्गादपि गरीयसी?

ज़रा हटकेबच्ची यशस्विनी ने सीएम योगी को दिया 'बुलडोजर'?, हंसकर बोले मुख्यमंत्री-बुलडोजर से खेलो और अच्छे से पढ़ाई करो

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी