लाइव न्यूज़ :

26 साल की उम्र में की 21 बार शादी, आखिरकार चढ़ा पुलिस के हत्थे, जानिए शख्स कैसे देता था गुनाह को अंजाम

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: December 25, 2022 20:30 IST

तमिलनाडु के तंजावुर स्थित रामनापुडी का रहने वाला कार्तिक राजा ने 26 उम्र में धोखा देकर 21 लड़कियों के साथ शादी की थी। इतने बड़े पैमाने पर लड़कियों को धोखा देने और दहेज के लिए शादी करने वाले कार्तिक राजा का किस्सा सुनकर पुलिस वाले भी हैरान हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे26 साल के शख्स ने दहेज के पैसों पर जिंदगी बिताने के लिए की 21 बार शादी आरोपी हर बार शादी करने वाली लड़की के सामने खुद को कुंवारा बनाकर पेश करता थाआरोपी कार्तिक राजा तंजावुर जिले के रामनापुडी का रहने वाला है और इस समय सलाखों के पीछे है

तंजावुर: जिंदगी मजे से काटने के लिए एक शख्स ने ऐसा तरीके अपनाया, जिसे जानने के बाद पुलिसवालों के भी होश उड़ गये। जी हां, 26 साल के शख्स ने दहेज के पैसों पर जिंदगी बिताने के लिए 21 बार शादी की और वो इतना शातिर था कि हर बार शादी करने वाली लड़की और उसके परिवार के सामने खुद को कुंवारा बना कर पेश किया। लेकिन अंत में इस शातिर शख्स की पोल खुल गई और इस वक्त वो तमिलनाडु पुलिस की हिरासत में है।

जानकारी के अनुसार आरोपी कार्तिक राजा तंजावुर जिले के रामनापुडी का रहने वाला है। कार्तिक राजा इतनी कम उम्र में जिस तरह से धोखा देकर 21 लड़कियों के साथ शादी की है, उसे जानकर सभी हैरान हैं। लोगों को भरोसा नहीं हो रहा है कि राजा 26 साल की उम्र में इस तरह का कुख्यात रिकॉर्ड बना सकता है। पुलिस के मुताबिक राजा ने 21वीं शादी इसी साल मार्च महीने में की थी। कार्तिक राजा ने जिस रानी नाम की लड़की से शादी की थी, उसी के परिजनों की शिकायत पर वो जेल की सलाखों के पीछे पहुंचा है।

पीड़िता रानी के परिजनों ने पुलिस केस में बताया कि राजा से शादी के वक्त उन्होंने बतौर दहेज कार्तिक को पांच एकड़ जमीन, सोना और डेढ़ लाख रुपया नकद दिया था। लेकिन इतना दहेज लेने के बाद भी वो रानी को पिता से और पैसे मांगने के लिए दबाव बना रहा था। जिसके बाद रानी ने परिजनों को बताया और उसके बाद राजा के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई।

शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने फौरन कार्तिक की तलाश शुरू कर दी, जो शिकायत दर्ज होने के बाद फरार हो गया था। लेकिन थोड़े मशक्त के बाद वो पुलिस के हत्थे चढ़ गया और पुलिस पूछताछ में कार्तिक से जब 21 शादियों का खुलासा किया तो पुलिसवाले भी चौंक गये। पुलिस जांच में पता चला कि कार्तिक राजा ने यह सारे गुनाह ऐशो-आराम की जिंदगी के लिए की थी।

वो शाही जिंदगी जीने का आदी था, इस कारण उसने पैसे कमाने के लिए ऐसे गुनाह का रास्ता चुना। पहली शादी से लेकर 21वें शादी तक कार्तिक राजा की योजना दहेज से मिले पैसे के बल पर जिंदगी काटने की थी। इस प्लान के तहत कार्तिक हर लड़की से अलग-अलग नाम बताकर मिलता और उनसे शादी करता।

हालांकि शादी के बाद वो पत्नी के साथ 5 महीने भी नहीं गुजरता और दूसरे शिकार की तलाश में लग जाता। पुलिस के मुताबिक वो इतना शातिर था कि शादी के बाद दहेज में मिले सारे पैसे खर्च कर देता और फिर अगली शादी की तलाश में लग जाता। शादी करने के लिए वो शहर बदलता और दूसरे शहर में जाकर दूसरी लड़की को झांसे में फंसाता और उससे शादी कर लेता था। पुलिस की माने तो कार्तिक राजा तमिलनाडु के सभी 13 जिलों में शादी कर चुका है।

कार्तिक राजा का अफेयर सामने आने के बाद पहले से शादीशुदा 20 पत्नियों ने भी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी और पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत के आधार पर कार्तिक के खिलाफ मामला भी दर्ज किया था लेकिन गिरफ्तारी से पहले ही वो शहर छोड़ देता और दूसरे शहर में भाग जाता। लेकिन रानी की शिकायत पर पुलिस ने मोबाइल सर्विलांस के जरिये कार्तिक को धर दबोचा है और अब वो उससे सारे गुनाहों के बारे में विस्तार से पूछताछ कर रही है।

टॅग्स :तमिलनाडुअजब गजबक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

ज़रा हटकेप्रेम-प्रसंग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ने की घटनाएं तेजी से बढ़ी?, बिहार मेंकई हाई-वोल्टेज ड्रामे, 10 दिन में 15 केस?