लाइव न्यूज़ :

अमेरिका: कॉन्टैक्ट लेंस पहनकर दिन में केवल 40 मिनट तक सो गया था 21 साल का युवक, आंख खुली तो लड़के की पुतली चट गए मांस खाने वाले जीव

By आजाद खान | Updated: February 18, 2023 10:23 IST

बताया जा रहा है कि यह समस्या हर 10 लाख लोगों में से केवल 33 लोगों को होता है जो कॉन्टैक्ट लेंस का इस्तेमाल करते है।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका के एक युवक द्वारा कॉन्टैक्ट लेंस पहनकर सोने से उसकी परेशानी बढ़ गई है। ऐसा करने से उसकी एक आंख लाल हो गई है और उसमें दर्द भी हो रहा है। संपर्क करने पर डॉक्टरों ने बताया कि युवक की आंख को एक मांस खाने वाला जीव ने चट लिया है।

वाशिंगटन डीसी: दावा है कि अमेरिका के फ्लोरिडा में रहने वाले एक युवक की एक आंख की रौशनी उस वक्त चली गई है जब वह मात्र कुछ समय के लिए बिना कॉन्टैक्ट लेंस को उतारे हुए सो गया था। बताया जा रहा है कि उसके कुछ समय के लिए सोने के कारण पीड़ित के एक आंख में ऐसे जीव लग गए थे जो उसकी आंख को खाते जा रहे थे। 

ऐसे में पीड़ित ने इसके इलाज के लिए लोगों से मदद की भी अपील की है और वह कुछ पैसे भी चंदा कर जमा करने में सफल रहा है। पीड़ित की यह हालत देख सोशल मीडिया यूजर्स भावुक भी हो रहे है और वे अपना दुख प्रकट भी कर रहे है। 

क्या है पूरा मामला

21 साल के फ्लोरिडा में रहने वाले इस पीड़ित का नाम माइक क्रुमहोल्ज़ (Mike Krumholz) है जिसकी आंख में एक दुर्लभ मांस खाने वाले परजीवी के कारण उसकी आंख की रौशनी कथित तौर पर चली गई है। दरअसल, माइक पिछले सात साल से कॉन्टैक्ट लेंस का इस्तेमाल कर रहा है। ऐसे वह अपनी पढ़ाई के साथ बच्चों को संभालने का पार्ट टाइम काम भी करता है। 

19 दिसंबर को काम के दौरान माइक को नींद आ रही थी और उसने 40 मिनट के लिए हल्की नींद ले ली थी। ऐसे में जब वह सो कर उठा तो उसकी दायीं आंख बुरी तरह से लाल हो गई थी और वह तेज दर्द भी कर रहा था। इस परेशानी को लेकर जब माइक ने डॉक्टरों से संपर्क किया तो उन लोगों ने इसके पीछे एक छोटे परजीवी acanthamoeba keratitis को कारण बताया है जो बहुत ही कम लोगों में पाया जाता है। रोग के नियंत्रण और रोकथाम सेंटर के अनुसार, जो लोग कॉन्टैक्ट लेंस पहनते है उसमें हर 10 लाख लोगों में 33 लोगों में इस तरह की समस्या पाई जाती है। 

इलाज के लिए लोगों से मांगी है मदद

जब से माइक को यह समस्या हुई थी इसके 50 दिन बाद ही उसकी आंख में बिल्कुल अंधेरा छा गया था और वह काला चश्मा इस्तेमाल करने लगा था। ऐसे में माइक की इस परेशानी में उसके परिवार ने उसका पूरा साथ भी दिया है। माइक ने बताया कि रह रह कर उसकी आंख में तेज दर्द होता है और वह इसे सही से झेल नहीं सकता है। 

माइक की आंख के इलाज के लिए 10 हजार डॉलर की जरूरत है। ऐसे में अपनी इस समस्या के लिए माइक ने लोगों से मदद भी मांगी है और वह अब तक एक हजार डॉलर जमा कर चुका है। वह लोगों से  गोफंडमे पेज के जरिए चंदा जमा कर रहा है। इस पेज पर उसने अपना फोटो पोस्ट करते हुए अपनी समस्या के बारे में पूरी जानकारी दी है। 

टॅग्स :अजब गजबUSAडॉक्टर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी